BNP NEWS DESK। CAT Cricket Rating Award भारत के संजू सैमसन और वरुण चक्रवर्ती को मंगलवार को सीएट क्रिकेट रेटिंग अवार्ड में वर्ष के सर्वश्रेष्ठ टी-20 बल्लेबाज व सर्वश्रेष्ठ टी-20 गेंदबाज चुना गया। अपनी कप्तानी में भारत को इस वर्ष चैंपियंस ट्राफी जिताने वाले रोहित शर्मा को विशेष स्मृति चिह्न दिया गया, जबकि श्रेयस अय्यर को इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने के लिए भी विशेष स्मृति चिह्न प्रदान किया गया।
CAT Cricket Rating Award भारत के दिग्गज बीएस चंद्रशेखर और वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। टेस्ट क्रिकेट में दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज इंग्लैंड के जो रूट को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पुरुष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर चुना गया।
इंग्लैंड के ही हैरी ब्रूक को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पुरुष टेस्ट क्रिकेटर और श्रीलंका के प्रभात जयसूर्या को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट गेंदबाज का अवार्ड दिया गया। भारत की दीप्ति शर्मा को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला गेंदबाज और स्मृति मंधाना को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाज का अवार्ड दिया गया।
इनके अलावा रणजी ट्राफी 2024-25 में 69 विकेट चटकाने वाले विदर्भ के गेंदबाज हर्ष दुबे को सर्वश्रेष्ठ घरेलू क्रिकेटर अवार्ड दिया गया। मुंबई के अंगकृष रघुवंशी को वर्ष का उभरता हुआ क्रिकेटर का अवार्ड मिला।
















Discussion about this post