पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पहुंचीं लखनऊ, काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा करेंगी

SHARE:

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। पश्चिम बंगाल की सीएम व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने यूपी विधानसभा चुनाव में सपा के पक्ष में प्रचार के लिए सोमवार को लखनऊ पहुंच गईं। एयरपोर्ट पर सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनका स्वागत किया। ममता बनर्जी मंगलवार को अखिलेश यादव के साथ संयुक्त पत्रकार वार्ता करेंगी। वह वाराणसी भी जाएंगी। वहां वह काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा करेंगी। ममता बनर्जी ने यह भी साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव नहीं लड़ेगी। इस चुनाव में उनकी पार्टी सपा को समर्थन देगी। ममता ने कहा कि सपा नेता किरणमय नंदा भी मेरे घर आए थे। उन्होंने कहा कि इसीलिए उनकी पार्टी यूपी में चुनाव भी नहीं लड़ रही है। ममता ने भाजपा के खिलाफ इस लड़ाई में सभी दलों और आम लोगों से अखिलेश का साथ देने की भी अपील की।

ममता लखनऊ में अखिलेश के साथ संयुक्त पत्रकार वार्ता कर अपने समर्थन की घोषणा करेंगी। इनके अलावा विपक्ष के कई और नेता भी प्रदेश में भाजपा के खिलाफ व सपा के समर्थन में प्रचार करने आएंगे। इनमें एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, शिवसेना के मंत्री आदित्य ठाकरे के साथ संजय राउत प्रमुख हैं।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather