एयर शो में भीड़ नियंत्रित करने के ल‍िए डबल लेयर बैरिकेडिंग

SHARE:

Air Show in Varanasi

 BNP NEWS DESK। Air Show in Varanasi  वायु सेना दिवस दिवस के उपलक्ष्य में काशी में 22, 23 व 25 अक्टूबर को एयर शो प्रस्तावित है। तीन दिन के इस शो में काफी बड़ी भीड़ को नियंत्रित करना प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती होगी। इसे देखते हुए गंगा के दोनों किनारों पर डबल लेयर बैरिकेडिंग की जाएगी ताकि भीड़ के दबाव में भी टूटने न पाए। एक लेयर टूट भी जाय तो दूसरी उसे नियंत्रित कर ले।

 

अलग-अलग ब्लाक में दो-दो हजार लोगों को रोका जाए

भीड़ नियंत्रण को लेकर गुरुवार को कमिश्नरी सभागार में दिल्ली से आए एयर वाइस मार्शल पीवीएस नारायना के नेतृत्व में मध्य क्षेत्र वायु कमान और जिला प्रशासन की बैठक आयोजित की गई। इसमें एक बार फिर भीड़ मैनेजमेंट पर गहन मंथन किया गया। यह तय किया गया कि गंगा के दोनों किनारे पर डबल लेयर की बैरिकेडिंग होगी। गंगा पार होने वाली बैरिकेडिंग को डबल लेयर करते हुए ब्लाकों में बांटा जाएगा। अलग-अलग ब्लाक में दो-दो हजार लोगों को रोका जाएगा।

 

यह उसी तरह से होगा जैसे प्रधानमंत्री आदि की सभाओं में लोगों को अलग-अलग ब्लाक में बैठाया जाता है। गंगा पार पार्किंग की व्यवस्था होगी। इसी तरह घाटों की सीढ़ियों पर लोग बैठ कर एयर शो देखेंगे। भीड़ के दबाव में लोग पानी की तरफ न जाएं इसलिए यहां भी डबल लेयर बैरिकेडिंग होगी। लोगों को एक घाट से दूसरे घाट पर आवागमन से रोक होगी। बैरिकेड कर बंद किया जाएगा। क्योंकि ऐसा न हो एक ही घाट पर अधिक भीड़ हो जाय। हर हाल में भीड़ के प्रवाह, भगदड़ को रोकने की व्यवस्था की जाएगी।

 

राजघाट का पुल पैदल तक के लिए पूरी तरह रहेगा बंद

एयर शो के ढाई घंटे के दौरान राजघाट का पुल पैदल तक के लिए पूरी तरह रहेगा बंद। इस दौरान सामने घाट पुल को भी बंद करने पर विचार किया गया। राजघाट पुल पर पूर्व की भगदड़ को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक में कमिश्नर एस. राजलिंगम, पुल स कमिश्नर मोहित अग्रवाल, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार समेत पीडब्ल्यूडी, नगर निगम आदि के अधिकारी मौजूद रहे।

वीवीआइपी को बस से ले जाने पर विचार

एयर शो में तीसरे दिन 25 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति प्रस्तावित है। वह नमो घाट से शो देखेंगे। सैकड़ा भर वीवीआइपी भी नमो घाट पर रहेंगे। नमो घाट के समीप बसंता कालेज तक मिलाकर मात्र 1000 गाड़ियों के खड़ी हो सकेंगी। इस कारण विचार किया जा रहा है वीवीआइपी को बसों से नमो घाट ले जाया जाय। साथ ही गंगा की तरफ जाने वाले रास्तों पर रूट पर डायवर्जन, घाट की टूटी सीढ़ियों को व्यवस्थित करने आदि पर विचार हुआ। Air Show in Varanasi

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather