दीपावली मिलन समारोह में मानवाधिकार सहायता संघ अंतरराष्ट्रीय की वाराणसी जिला इकाई की बैठक संपन्न

SHARE:

Human Rights Assistance Association

BNP NEWS DESK।  Human Rights Assistance Association  मानवाधिकार सहायता संघ अंतरराष्ट्रीय की वाराणसी जिला इकाई के सदस्यों द्वारा दीपावली मिलन समारोह के अवसर पर एक बैठक एवं स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ दीपावली की शुभकामनाएं साझा कीं।

 

इस अवसर पर संगठन की आगामी कार्ययोजनाओं एवं सामाजिक गतिविधियों को और प्रभावी बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही सदस्यों ने अपनी समस्याओं एवं विभिन्न विषयों से जुड़े मुद्दों को साझा किया, जिन पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गंभीरता से विचार-विमर्श किया। संघ की तरफ से संस्था के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया । संघ में सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे सदस्यों को भी सम्मानित किया गया

 

बैठक में पूजा मिश्रा प्रदेश अध्यक्ष  नारी शक्ति  उत्तर प्रदेश , अमित यादव जिला अध्यक्ष वाराणसी , आराधना चक्रवर्ती  जिला अध्यक्ष नारी शक्ति  वाराणसी,  आशा खन्ना जिला उपाध्यक्ष , दीप्तेश पाण्डेय राष्ट्रीयकार्यसमिति संयोजक , मनीष श्रीवास्तव जिला सभापति, , आशा खन्ना जिला उपाध्यक्ष , पूजा कपूर जिला सचिव,  मुदिता पांडे जिला मंत्री  सौम्या मौर्य जिला संरक्षक  एवं रेखा यादव मीडिया प्रभारी,  सत्येंद्र श्रीवास्तव कार्यकारिणी सदस्य शुभम श्रीवास्तव जिला कार्यकारी अध्यक्ष सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।,

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संगठन में आपसी समन्वय, एकजुटता एवं सामाजिक सेवा के प्रति प्रतिबद्धता को और मजबूत करना रहा। Human Rights Assistance Association

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें