धीरेंद्र शास्त्री पर बोले अखिलेश, अब इनकी पर्ची सच्चे सनातनी लिखेंगे

SHARE:

Dhirendra Shastri

BNP NEWS DESK।   Dhirendra Shastri    कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा भगवान कृष्ण पर टिप्पणी किए जाने को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का लगातार हमलावर हैं। सोमवार को उन्होंने कथावाचक का  नाम लिए बिना निंदा की थी। इसके बाद मंगलवार को उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री का एक वीडियो एक्स पर पोस्ट किया, जिसमें कथावाचक भगवान राम पर टिप्पणी करते नजर आते हैं।

Dhirendra Shastri  सपा प्रमुख ने पोस्ट में लिखा, अब सच्चे सनातनी इनकी पर्ची लिखेंगे। वहीं उन्होंने वाराणसी में कहा कि नकली सनातनियों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण और प्रभु श्रीराम पर की जा रही टिप्पणियों से देश और दुनिया भर के श्रद्धालु आहत हैं।

सपा प्रमुख कथावाचक के विवादित वीडियो पर लगातार हमलावर

इंटरनेट मीडिया पर धीरेंद्र शास्त्री के भगवान राम और कृष्ण की तुलना वाले बयान का वीडियो प्रसारित होने के बाद सोमवार को सपा प्रमुख ने इसे सनातनियों के बीच सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का षड्यंत्र करार दिया था और मामले की जांच की मांग उठाई थी।

सनातनियों के बीच सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का षड्यंत्र

वहीं मंगलवार को सपा प्रमुख ने कथावाचक का वीडियो पोस्ट कर लिखा, ‘ये सनातन विरोधी किसके कहने पर सक्रिय है। पहले भगवान कृष्ण के बारे में विवादित वीडियो आया अब भगवान राम के पिता के बारे अभद्रता की बात प्रसारित हो रही है। इसके राजनीतिक आकाओं को ये सब मंजूर होगा, हमें अंश मात्र भी स्वीकार्य नहीं है। सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के अपराध में इसके सभी कार्यक्रम रद किये जाएं।’ Dhirendra Shastri

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें