BNP NEWS DESK। Arya Mahila PG College आर्य महिला पीजी कॉलेज में 2 नवंबर को दोपहर 1 बजे से कॉलेज की मैनेजमेंट सोसाइटी ‘सार्थी’ द्वारा इंडक्शन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन छात्राओं में रचनात्मकता, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं आपसी सहयोग की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया गया
Arya Mahila PG College कार्यक्रम का शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रचना दुबे की गरिमामयी उपस्थिति एवं छात्र सलाहकार डॉ. विनीता के मार्गदर्शन में समारोह का आयोजन किया गया।
सार्थी मैनेजमेंट सोसाइटी के सभी सदस्यों का आधिकारिक परिचय
समारोह के दौरान सार्थी मैनेजमेंट सोसाइटी के सभी सदस्यों का आधिकारिक परिचय कराया गया। इसके साथ ही छात्राओं के मनोरंजन एवं प्रतिभा प्रदर्शन के लिए विभिन्न रोचक गतिविधियों का आयोजन किया गया।
मुख्य आकर्षण एक विशेष फैशन शो एवं रैंप वॉक
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण एक विशेष फैशन शो एवं रैंप वॉक रहा, जिसमें छात्राओं ने बॉलीवुड फिल्मों के किरदारों, लोकप्रिय वेब सीरीज, पुस्तकों के पात्रों, डिज्नी प्रिंसेस, कार्टून किरदारों एवं ऐतिहासिक व्यक्तित्वों के रूप में आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। छात्राओं ने अपने पसंदीदा किरदारों को आत्मविश्वास और रचनात्मकता के साथ मंच पर प्रस्तुत किया। Arya Mahila PG College
इसके अतिरिक्त समारोह में कई मनोरंजक खेलों एवं गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, उमंग और मनोरंजन का माहौल बना रहा।
सार्थी मैनेजमेंट सोसाइटी का यह आयोजन छात्राओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, नए सदस्यों से जुड़ने तथा नेतृत्व एवं प्रबंधन कौशल विकसित करने के लिए एक बेहतर मंच प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा। Arya Mahila PG College







