बंगाल में चर्च के उद्घाटन समारोह में तोड़फोड़, बिशप समेत पादरियों पर हमला

SHARE:

Attack on priests in Bengal

BNP NEWS DESK। Attack on priests in Bengal   बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में चर्च के उद्घाटन समारोह के दौरान तोड़फोड़ और पादरियों व श्रद्धालुओं पर हमले का मामला सामने आया है। बसंती थाना क्षेत्र के नारायणतला में हुई इस घटना में बिशप सुब्रत चक्रवर्ती समेत कई पादरियों और श्रद्धालुओं के साथ मारपीट किए जाने का आरोप है। घटना में कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

पुलिस के अनुसार, शनिवार को उद्घाटन समारोह में बिशप सुब्रत चक्रवर्ती के साथ कई पादरी और श्रद्धालु मौजूद थे। इसी दौरान 30-35 लोगों के एक समूह ने चर्च परिसर में घुसकर वहां मौजूद लोगों के साथ मारपीट की। शिकायत में महिलाओं के साथ भी मारपीट करने और उन्हें पारंपरिक शांखा-पोला (सफेद चूड़ियां) उतारने के लिए कहने का आरोप लगाया गया है। इसके बाद उन्हें परिसर से बाहर जाने के लिए मजबूर किया गया।

हमलावरों ने चर्च में लगे क्रास को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना का वीडियो बनाने की कोशिश कर रहे लोगों के मोबाइल फोन तोड़ दिए गए। चर्च से जुड़े लोगों का आरोप है कि हमलावरों ने परिसर में धार्मिक गतिविधियां नहीं होने देने की धमकी भी दी।

 

ईसाई संगठन ने जताई चिंता

घटना की बंगिय क्रिस्टिय परिषद (बीसीपी) ने निंदा की है। संगठन के संस्थापक राज्य सचिव और कार्यकारी अध्यक्ष हेरोड मुल्लिक ने कहा कि बिशप की मौजूदगी में उद्घाटन समारोह के दौरान कई पादरियों के साथ मारपीट की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि संगठित समूह शांतिपूर्ण अल्पसंख्यक समुदाय को निशाना बना रहे हैं और प्रशासनिक कार्रवाई का पर्याप्त भय नहीं होने के कारण ऐसी घटनाएं हो रही हैं।

 

मेदिनीपुर में ईसाई परिवारों के साथ हुई थी मारपीट

 

गौरतलब है कि करीब दो सप्ताह पहले मेदिनीपुर जिले में ईसाई धर्म अपनाने वाले तीन परिवारों ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उनका आरोप था कि कुछ लोगों ने उन पर धर्म छोड़ने का दबाव बनाया और मारपीट की। करीब 18 महीने पहले ईसाई धर्म अपनाने वाले इन परिवारों ने अपनी इच्छा के विरुद्ध कुछ धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होने के लिए मजबूर किए जाने की भी शिकायत की थी।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather