BNP NEWS DESK। Cricketer Akash Deepभारतीय क्रिकेट खिलाड़ी आकाशदीप की शादी बुधवार को अक्षिता राज के साथ वाराणसी के नदेसर स्थित ताज होटल में हुई। इसके लिए होटल के गुलाबबाड़ी में आलीशान मंडप तैयार किया गया था।
Cricketer Akash Deep काशी के थीम पर तैयार मंडप में वर व वधु के स्वजन के साथ रिश्तेदार और मित्र रहे। भारतीय क्रिकेट टीम के इंग्लैंड दौरे पर होने की वजह से आकाशदीप के साथी खिलाड़ी इस मांगलिक समारोह में शामिल नहीं हो सके। मुंबई में होने वाले रिसेप्शन पार्टी उनके आने की संभावना है।
आकाशदीप और अक्षिता राज दोनों ही सासाराम (रोहतास) के रहने वाले हैं। बुधवार को दिन में वहीं शादी की रस्में हुईं। इसके बाद शाम को आकाशदीप बरात लेकर वाराणसी के लिए रवाना हुए। रात में बरात होटल ताज पहुंची। यहां पहले से पहुंचे वधु पक्ष ने द्वारपूजा की रस्म के साथ सभी का स्वागत किया। Cricketer Akash Deep
इसके बाद जयमाल व शादी की रस्में देर रात तक चलती रहीं। शादी में लगभग 350 मेहमान शामिल हुए। मेहमानों को परोसी जाने वाली भोजन की थाली बनारसी पकवानों को भी शामिल किया गया था। सासाराम में ही दो दिन पहले तिलक समारोह हुआ था। चार दिन पहले ही बिहार सरकार ने उन्हें पुलिस में डिप्टी एसपी के रूप में तैनात किया।
आकाशदीप ने शादी से पहले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से वीडियो काल पर बात की। धीरेंद्र शास्त्री ने उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। इससे पहले जगद्गुरु रामभद्राचार्य से भी वीडियो काल पर आशीर्वाद लिया। शादी में भोजपुरी स्टार पवन सिंह सभी के लिए आकर्षण रहे। Cricketer Akash Deep















Discussion about this post