BNP NEWS DESK। Varanasi Municipal Corporation वाराणसी नगर निगम अपनी अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया कराने की दौर से गुजर रहा है। इस क्रम में करदाताओं को डिजिटल सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ी पहल करते हुए एआइ आधारित वाट्सएप चैटबाट और क्यूआर कोड आधारित टैक्स भुगतान प्रणाली लागू की है। इस पर हाय लिखते ही बिल उपलब्ध हो जाता है।
Varanasi Municipal Corporation इस नई व्यवस्था के माध्यम से अब नागरिक घर बैठे कुछ ही सेकेंड में गृहकर, जलकर और सीवर कर का भुगतान कर रहे हैं। इसका सकारात्मक असर राजस्व संग्रह पर भी दिखा है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक 44,382 भवन स्वामियों ने 27.64 करोड़ रुपये से अधिक का संपत्ति कर जमा किया है।
नगर निगम द्वारा उपलब्ध कराए गए आनलाइन माध्यमों के जरिए 16,622 भवन स्वामियों ने 12.39 करोड़ रुपये से अधिक कर जमा किया है। वहीं प्रदेश में पहली बार शुरू की गई एआइ आधारित वाट्सएप चैटबाट सेवा के माध्यम से लगभग एक हजार करदाताओं ने 59.55 लाख रुपये से अधिक का भुगतान किया है।
नगर निगम ने 15 जुलाई तक कर जमा करने पर 10 प्रतिशत तथा डिजिटल भुगतान करने पर अतिरिक्त दो प्रतिशत की छूट देने की घोषणा की है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और पद्म पुरस्कार विजेताओं को 50 प्रतिशत तक कर छूट का लाभ भी दिया जा रहा है। नई व्यवस्था से कर भुगतान आसान, पारदर्शी और पूरी तरह डिजिटल हो गया है।
सुविधाएं बढ़ने से लोगों को मिल रही राहत
नगर निगम की ओर से करदाताओं के लिए दी जाने वाली सुविधाएं राहत दे रही हैं। नदेसर के मनीष और सुधीर बताते हैं कि इससे समय की बचत हो रही है। इसकी कार्य के लिए पहले काफी समय लगता था। ऐसी सुविधाएं कर दाताओं के लिए समय की बचत करने वाली होती हैं। Varanasi Municipal Corporation














Discussion about this post