नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी के नाम पर फ्राड कर रहे 20 ट्रेनर गिरफ्तार

SHARE:

Network Marketing
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

BNP NEW DESK।  Network Marketing हनिया क्षेत्र के औढ़े गांव के पास साइबर थाना पुलिस ने छापेमारी कर एक कांप्लेक्स से 20 लोगों को गिरफ्तार किया है। महादेव इंटर प्राइजेज के नाम से चल रहे आनलाइन मार्केटिंग कंपनी के लोग नौकरी देने के लिए बिहार, झारखंड के युवाओं को यहां बुलाए थे। एसीपी विदुष सक्सेना ने बताया कि लगभग 250 बच्चों को नौकरी दिलाने के नाम पर 25 से 30 हजार रुपये वसूले गए हैं।

Network Marketing एक-एक युवक को 25 हजार रुपये नौकरी देने का झांसा दिया गया था। किसी छात्र ने विरोध किया तो कंपनी के लोग धमकाते थे। हिरासत में लिये गए ट्रेनरों को साइबर थाना ले जाकर पूछताछ की जा रही है। ठगे गए युवक-युवतियों ने बताया कि आरएचआइ ब्रांड की वस्तुएं बेचने और नए सदस्य जोड़कर पर कमीशन देने का टास्क दिया जाता है।

पुलिस ने ट्रेनिंग देने वालों को हिरासत में लेकर बाकी लोगों को छोड़ दिया गया। पुलिस टीम कागजात और कंपनी की वैधता खंगालने के साथ ही सभी के मोबाइल और लैपटाप से जांच कर रही है।

एक युवक ने बताया कि उससे 1250 रुपये रजिस्ट्रेशन के नाम भी लिए गए थे। एसीपी ने बताया कि इससे पूर्व भी सारनाथ में फ्राड करने वाली दो कंपनियां पकड़ी गईं थी। एक के खिलाफ जांच में फ्राड के सुबूत मिलने पर कार्रवाई भी की जा चुकी है। Network Marketing

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें