• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Tuesday, July 21, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home News

Today News Update : वाराणसी में 28 नए संक्रमित, काशी सार का उद्घाटन, भारतीय बल्लेबाजों की कमजोरी उजागर, ‘बुली बाई’ ऐप मामले में गिरफ्तारी

Today News Update : वाराणसी में 28 नए संक्रमित, काशी सार का उद्घाटन, भारतीय बल्लेबाजों की कमजोरी उजागर, 'बुली बाई' ऐप मामले में गिरफ्तारी

BNPNEWS by BNPNEWS
January 3, 2022
in News
Reading Time: 1 min read
0
news update

देश की प्रमुख खबरें

19
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। सोमवार को देश-दुनिया की कुछ खास प्रमुख खबरों की जानकारी एक नजर में आपके लिए प्रस्‍तुत हैं।

सोमवार को वाराणसी में 28 नए संक्रमित मरीज मिले

वाराणसी जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ दिन प्रतिदिन तेजी से बढ़ता जा रहा है। सोमवार को मिली रिपोर्ट के अनुसार जिले में 28 नए संक्रमित मरीज मिले है। वाराणसी में कुल एक्टिव संक्रमित मरीजों की संख्या 86 हो गई है और उनका जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है सभी संक्रमित मरीज होम आइसोलेशन में हैसोमवार को बीएचयू लैब से मिली 4357 जांच रिपोर्ट में 28 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है इनमें 19 पुरुष और 9 महिलाएं हैं इन सभी को होम आइसोलेट किया गया है और सभी के कांटेक्ट में आए लोगों की जांच की जा रही है।

यह भी देखें :  https://bharatnewspost.com/astrology-2022-venus-will-change-the-zodiac-15-times-starting-with-the-entry-of-sagittarius-on-january-4/

बीएचयू में दो दिवसीय काशी सार का उद्घाटन
एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्व विद्यालय की आर्किटेक्चर व प्लानिग फैकल्टी के तत्वावधान में यूपी के सांस्कृतिक व ऐतिहासिक शहरों के काया कल्प पर सोमवार को बीएचयू स्थित स्वतंत्रता भवन में दो दिवसीय काशी सार का उद्घाटन सोमवार को किया गया।  मुख्य अतिथि प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा मंत्री जितिन प्रसाद ने वर्चुअल संबोधन में काशी में हो रहे विकास कार्यों की चर्चा की। इस संदर्भ में उन्होंने विश्वनाथ धाम कॉरिडोर की चर्चा की । स्वागत करते हुए एकेटीयू के कुलपति विनीत कंसल ने वैज्ञानिक सोच को कार्य के धरातल पर उतारे जाने की चर्चा करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय से सम्बद्ध 750 विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र व व पढ़ाने वाले शिक्षक वैज्ञानिक सोच को कार्य के धरातल पर उतारने के लिए कटिबद्ध रहेंगे। काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर की उपाध्यक्ष सपना ने सांस्कृतिक विरासतों के महत्व के बारे में चर्चा की।।कहा कि सांस्कृतिक व ऐतिहासिक विरासतों के संरक्षण के लिए जन जागरूकता जरूरी है।

यह भी देखें : https://bharatnewspost.com/priyanka-gandhi-vadra-isolated-herself-a-member-of-the-family-and-staff-got-corona-infected

लखीमपुर खीरी कांड : एसआईटी ने दाखिल किया 5000 पन्नों का आरोप पत्र
उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सोमवार को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष समेत सभी 14 अभियुक्तों के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल कर दिया। वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी एस पी यादव ने यहां बताया कि एसआईटी ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चिंताराम की अदालत में 5,000 पन्नों का आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। उन्होंने बताया कि यह आरोप पत्र पिछले साल तीन अक्टूबर को गाड़ियों से कुचलकर चार किसानों की कथित रूप से हत्या किए के मामले से संबंधित है। इसमें वीरेंद्र शुक्ल नामक एक और आरोपी का नाम शामिल किया गया है। इस तरह मामले के अभियुक्तों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है।

यह भी देखें : https://bharatnewspost.com/convocation-of-sampurnanand-sanskrit-vishwavidyalaya-sanskrit-is-the-nectar-language-which-provides-immortality-to-all/

दिसंबर में बिक्री बढ़ने के बावजूद विनिर्माण गतिविधियां नरम पड़ीं
ओमीक्रोन को लेकर बढ़ती चिंता के बीच भारत की विनिर्माण गतिविधियां दिसंबर में नरम पड़ीं, लेकिन बिक्री एवं नए ऑर्डर में धीमी प्रगति के बावजूद उत्पादन की वृद्धि बनी रही। आईएचएस मार्किट इंडिया की तरफ से सोमवार को जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक, दिसंबर में विनिर्माण खरीद प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) गिरावट के साथ 55.5 पर आ गया, जबकि नवंबर में यह 57.6 पर था जो पिछले दस महीनों का उच्चस्तर था। दिसंबर के पीएमआई आंकड़े बताते हैं कि बिक्री एवं उत्पादन बढ़ने के साथ ही इस महीने विनिर्माण गतिविधियां सुस्त पड़ी हैं। हालांकि, ताजा तिमाही आंकड़ा 56.3 रहा जो वित्त वर्ष 2020-21 की अंतिम तिमाही के बाद का उच्चतम स्तर है। दिसंबर के पीएमआई आंकड़े लगातार छठे महीने कुल परिचालन हालात में सुधार की ओर इशारा करते हैं। पीएमआई यदि 50 के ऊपर रहता है, तो उसे विस्तार माना जाता है जबकि 50 के नीचे आने पर उसे संकुचन की श्रेणी में रखा जाता है।

यह भी देखें : https://bharatnewspost.com/rally-and-road-shows-are-not-allowed-in-west-bengal-municipal-corporation-elections-only-five-people-will-campaign-from-house-to-house/

IND vs SA Test: भारत को 202 पर समेटने के बाद दक्षिण अफ्रीका 35/1
मार्को जैनसन की उछाल लेती गेंदों के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों की कमजोरी एक बार फिर उजागर हुई और टीम इंडिया तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट की पहली पारी में पहले ही दिन सोमवार को 202 रन पर सिमट गई। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने दिन का खेल समाप्त होने तक 1 विकेट पर 35 रन बना लिए हैं। स्टंप्स के समय कीगन पीटरसन और कप्तान डीन एल्गर दोनों जीवनदान का फायदा उठाकर क्रमश: 14 और 11 रन बनाकर खेल रहे थे। दक्षिण अफ्रीका की टीम अब भी भारत से 167 रन से पीछे है। दिन का खेल खत्म होने से पहले दक्षिण अफ्रीका ने ऐडन मार्करम (07) का विकेट गंवाया जिन्हें मोहम्मद शमी (15 रन पर एक विकेट) ने पगबाधा आउट किया।

यह भी देखें :  https://bharatnewspost.com/the-convocation-ceremony-of-mahatma-gandhi-kashi-vidyapeeth-should-impart-skill-and-knowledge-education-to-the-students
‘बुली बाई’ ऐप मामले में पहली गिरफ्तारी
मुंबई पुलिस साइबर सेल ने ‘बुलीबाई’ ऐप मामले में बेंगलुरु के एक 21 वर्षीय व्यक्ति को हिरासत में लिया है। मुंबई पुलिस ने सोमवार को ये जानकारी दी। इससे पहले महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री सतेज पाटिल ने सोमवार को पुलिस को “बुली बाई” ऐप के डेवलपर्स के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया था जिसके बाद इस मामले में ये पहली बड़ी कार्रवाई है। मुंबई पुलिस साइबर सेल ने ‘बुली बाई’ ऐप मामले में बेंगलुरु से जिस 21 वर्षीय आरोपी को पकड़ा है वह एक इंजीनियरिंग छात्र है।

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

Taj Mahal
News

ताजमहल के मंदिर होने संबंधित दावे पर केंद्र सरकार व एएसआइ से हलफनामा मांगा

July 6, 2026
क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी में पांच दिनों में ग्राहक को अस्थायी क्रेडिट दें बैंक
News

क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी में पांच दिनों में ग्राहक को अस्थायी क्रेडिट दें बैंक

June 25, 2026
IIA Workshop
News

एमएसएमई की तरक्की के लिए पूंजी बाजार और वित्तीय योजनाओं की जानकारी जरूरी : आरके चौधरी

June 23, 2026
Next Post
वाराणसी में चाइनीज मंझे के दुष्परिणामों को लेकर छात्राओं ने लोगों को किया जागरूक, सुबह-ए- बनारस क्लब ने किया आयोजन

वाराणसी में चाइनीज मंझे के दुष्परिणामों को लेकर छात्राओं ने लोगों को किया जागरूक, सुबह-ए- बनारस क्लब ने किया आयोजन

कई दिग्‍गज हस्तियों ने हेलीकॉप्‍टर क्रैश में जान गंवाई, देश में ही नहीं विदेश में भी ऐसी घटनाएं हुई

वायुसेना हेलीकॉप्टर हादसा : रक्षा मंत्री राजनाथ को जांच दल के निष्कर्षों से अवगत कराया गया, जनरल रावत सहित 13 की हुई थी मौत

चुनावी राज्‍यों में प्रचार रैली और रोड शो प्रतिबंधित हो सकते हैं, कोरोना संक्रमण को देखते हुए चुनाव आयोग कर रहा मंथन

चुनावी राज्‍यों में प्रचार रैली और रोड शो प्रतिबंधित हो सकते हैं, कोरोना संक्रमण को देखते हुए चुनाव आयोग कर रहा मंथन

Discussion about this post

Recommended

Varanasi Railway Division

अमृत भारत योजना से संवरेंगे बनारस, वाराणसी सिटी रेलवे स्टेशन

Fast Food

फास्ट फूड ने ली किशोरी की जान

7 months ago
Chief Justice Uday Umesh Lalit

Chief Justice Uday Umesh Lalit बने देश के 49वें चीफ जस्टिस, 29 अगस्त से 25 अहम मामलों की सुनवाई होगी

बेंगलुरु में भारत और श्रीलंका के बीच होगा पिंक बॉल का टेस्ट मैच

बेंगलुरु में भारत और श्रीलंका के बीच होगा पिंक बॉल का टेस्ट मैच

4 years ago

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

रक्तांचल सीजन 3 के वसीम व विजय ने वाराणसी की रौनक को करीब से जिया

25,445 करोड़ रुपये की लागत से 89 किमी लंबा बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी के नाम पर फ्राड कर रहे 20 ट्रेनर गिरफ्तार

सिंधी डायस्पोरा: पूरे विश्व मे फैले हुए लोग, पर डीएनए एक

Trending

Municipal council
वाराणसी

22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद

by BNPNEWS
July 21, 2026
0

BNP NEWS DESK। Municipal council वाराणसी नगर निगम द्वारा मछली एवं मीट विक्रेताओं को शहर से बाहर...

smart pilot project

25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं

July 21, 2026
Cockroach Janata Party

काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

July 21, 2026
Ganga water level

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

July 17, 2026
ISKCON Varanasi

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

July 17, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • 22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद
  • 25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं
  • काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?