Priyanka Gandhi Vadra ने खुद को किया आइसोलेट, परिवार का एक सदस्य और स्टाफ को हुआ कोरोना संक्रमित

SHARE:

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने परिवार के एक सदस्य और उनके एक स्टाफ सदस्य के रविवार को कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद खुद को आइसोलेट कर लिया है। हालांकि प्रियंका गांधी की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मेरे परिवार के एक सदस्य और मेरे एक कर्मचारी को कल कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया। मेरी रिपोर्ट नेगेटिव आई है, हालांकि डॉक्टर ने सलाह दी है कि मैं आइसोलेट रहूं और कुछ दिनों के बाद फिर से टेस्ट हो।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में लगीं प्रियंका गांधी वाड्रा का ज्यादा समय यहीं बीतता है। वह यहां कांग्रेस में फिर से जान फूंकने की पूरी कोशिश कर रही हैं। प्रियंका यूपी में लगातार सभाएं और रैलियां कर रही हैं। वह सप्ताह के अंत में ही दिल्ली में परिवार के साथ रहती हैं। इस बीच दिल्ली में कोरोना संक्रमण ने तेजी से पैर पसार दिए हैं।

दिल्ली में कोरोना और ओमिक्रोन के केस लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन विधानसभा में बताया कि कोविड के लिए जिन 187 नए सैंपल की जांच हुई है उसमें से 152 ओमिक्रोन के केस है। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 4099 कोरोना केस दर्ज किए गए हैं। एक शख्स की इससे मौत भी हो गई है। दिल्ली में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 10,986 हो गई है।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather