बीएनपी न्यूज डेस्क। municipal elections कोविड 19 के नए वैरिएंट ओमीक्रोन के बढ़ते मामलों को देखते हुए पश्चिम बंगाल चुनाव आयोग ने नगर निगम चुनाव के प्रचार में सख्ती की है। यहां प्रचार के लिए किसी रोड शो, बाइक रैली की अनुमति नहीं है। केवल पांच लोगों को घर-घर जाकर प्रचार करने की अनुमति है। 50 प्रतिशत क्षमता के साथ इनडोर स्थानों पर राजनीतिक बैठकों की अनुमति। खुली जगह में राजनीतिक रैलियों के लिए 500 लोगों की अनुमति दी गई है।
पश्चिम बंगाल में शनिवार के दिन कोना संक्रमण दर 12.02 फीसदी पहुंच गई है. देश भर में कोरोना से कुछ ऐसे ही हालात पनप रहे हैं। वहीं कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन के मामले भी काफी तेजी से फैल रहे हैं। इस बीच बंगाल सरकार राज्य में कड़े प्रतिबंध लागू करने को लेकर योजना बना रही है। शनिवार के दिन बंगाल में संक्रमण के कुल 4,512 मामले सामने आए. जो कि पिछले दिन की तुलना में 1,061 अधिक है।








