• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Friday, June 5, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home विशेष शिक्षा

सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी कर दो हफ्ते में मांगा जवाब

हाई कोर्टों से याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट ट्रांसफर की एनटीए की मांग पर भी नोटिस

BNPNEWS by BNPNEWS
June 14, 2024
in शिक्षा
Reading Time: 1 min read
0
NEET-UG 

सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी कर दो हफ्ते में मांगा जवाब

1.6k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

BNP NEWS DESK।  NEET-UG  मेडिकल के स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश की राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) में हुईं गड़बड़ियों और पेपर लीक की सीबीआइ जांच कराने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए), सीबीआई, केंद्र व बिहार सरकार को नोटिस जारी कर दो हफ्ते में जवाब मांगा है।

NEET-UG  शीर्ष अदालत ने कहा कि इस संदर्भ में एकतरफा फैसला नहीं किया जा सकता। इसके अलावा कोर्ट ने नीट के संबंध में विभिन्न हाई कोर्टों में लंबित याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट स्थानांतरित कर एक साथ सुनवाई करने की मांग वाली एनटीए की याचिका पर भी नोटिस जारी किया है।

कोर्ट ने सभी याचिकाओं को पहले से लंबित याचिकाओं के साथ संलग्न करते हुए आठ जुलाई को सुनवाई पर लगाने का निर्देश दिया। हालांकि कोर्ट ने शुक्रवार को भी काउंसलिंग पर रोक लगाने का आदेश नहीं दिया। NEET-UG

मामले में नोटिस जारी होने के बाद भी जब सीबीआइ जांच की मांग कर रहे याचिकाकर्ता छात्रों के वकील ने बहस जारी रखी तो सुनवाई कर रही जस्टिस विक्रमनाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने कहा कि क्या आज ही सीबीआइ जांच का एकतरफा आदेश दिया जा सकता है? मामले में एनटीए का जवाब आने दीजिए, नोटिस जारी किया गया है। NEET-UG

24 लाख छात्रों के भविष्य का सवाल

NEET-UG  वकील ने कहा कि उनकी कुछ और मांगें हैं जिन पर तत्काल राहत मिलनी चाहिए। जैसे एनटीए जुलाई में काउंसलिंग शुरू होने से पहले प्रत्येक छात्र का ब्योरा दे। यह 24 लाख छात्रों के भविष्य का सवाल है। इस पर पीठ ने कहा कि ये सारी बातें वे समझते हैं और उन्हें ये सब मालूम है। तभी एक वकील ने कहा कि कोटा में छात्र आत्महत्या कर रहे हैं जिस पर जस्टिस विक्रमनाथ ने कहा कि आप यहां बेवजह की भावनात्मक दलीलें न दें।

एनटीए ने नीट पास करने वाले और नीट में फेल हुए छात्रों की संख्या नहीं बताई

याचिकाकर्ता छात्रों की ओर से पेश एक वकील ने कहा कि एनटीए ने तथ्यों को छिपाते हुए गुरुवार का आदेश हासिल किया है। एनटीए ने नीट पास करने वाले और नीट में फेल हुए छात्रों की संख्या नहीं बताई है। इसके बजाय नीट ने सभी 1,563 छात्रों की दोबारा परीक्षा कराने की बात कही है। NEET-UG

इस दलील पर कोर्ट ने कहा कि वह अपनी आपत्तियां दाखिल करें, उन पर विचार किया जाएगा। हालांकि कोर्ट ने साफ किया कि वह काउंसलिंग पर रोक नहीं लगाएगा।

सुप्रीम कोर्ट में एनटीए की चार ट्रांसफर याचिकाओं समेत कुल सात याचिकाएं शुक्रवार को सुनवाई पर लगी थीं। बाकी की तीन याचिकाएं छात्रों की ओर से दाखिल की गई थीं जिनमें नीट यूजी में गड़बड़ी का मुद्दा उठाया गया है। उनमें से एक याचिका हितेन सिंह कश्यप और पलक मित्तल की थी जिसमें नीट के दौरान परीक्षा केंद्रों में अनियमितता का मुद्दा उठाया गया है।

नए सिरे से परीक्षा कराने और काउंसलिंग पर रोक लगाने की मांग

याचिका में ओडिशा, कर्नाटक और झारखंड के छात्रों द्वारा गुजरात में गोधरा के केंद्र को चुने जाने पर भी संदेह और आशंका जताई गई है। याचिका में सीबीआइ जांच के अलावा नीट यूजी परीक्षा रद कर नए सिरे से परीक्षा कराने और काउंसलिंग पर रोक लगाने की मांग भी की गई है।

नीट-यूजी परीक्षा गत पांच मई को हुई थी, तभी से परीक्षा का पेपर लीक होने और गड़बड़ियों की बातें उठने लगी थीं। जगह-जगह छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट में भी कई याचिकाएं लंबित हैं जिनमें नीट रद कर दोबारा परीक्षा कराए जाने की मांग की गई है। गुरुवार को एनटीए ने सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि जिन 1,563 छात्रों को समय बर्बाद होने का कारण ग्रेस मार्क दिए गए है।

 

उनके ग्रेस मार्क्स रद कर दिए जाएंगे और उनकी 23 जून को दोबारा परीक्षा कराई जाएगी, जिसका रिजल्ट 30 जून को घोषित होगा। परीक्षा में शामिल होना वैकल्पिक होगा। नए सिरे से सबकी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। NEET-UG

शुक्रवार को सुनवाई के दौरान एनटीए ने उन तीन याचिकाओं को वापस लेने की मांग की जिनमें उन याचिकाओं को हाई कोर्टों से सुप्रीम कोर्ट स्थानांतरित करने की मांग की गई थी जो 1,563 अभ्यर्थियों को समय की बर्बादी के कारण ग्रेस मार्क्स दिए जाने से जुड़ी थीं। एनटीए ने कहा कि वह हाई कोर्टों को सूचित करेगी कि यह मामला निपट गया है और 1,563 छात्रों के ग्रेस मार्क्स रद करने का फैसला लिया जा चुका है। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने एनटीए को इसकी इजाजत दे दी।

The Review

NEET-UG 

मेडिकल के स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश की राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) में हुईं गड़बड़ियों और पेपर लीक की सीबीआइ जांच कराने की मांग

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

SILVER GROVE SCHOOL
शिक्षा

काशी सांसद जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में सिल्वर ग्रोव स्कूल का परचम लहराया

November 26, 2025
UP Board
शिक्षा

बदले आकार में तैयार होंगी यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाएं

November 20, 2025
Silver Grove School
शिक्षा

सिल्वर ग्रोव स्कूल के वार्षिक खेलकूद में छात्रों ने द‍िखाया दमखम

November 17, 2025
Next Post
board exam

साल में दो बार होंगी 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा

Sampurnanand Sanskrit University

अब विदेश में भी होगी संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की शाखाएं

stock market

सरकार बनने के बाद लगातार ऊंचाई की ओर शेयर बाजार

Discussion about this post

Recommended

NEFT facility in post offices

डाकघरों में भी आरम्भ हुई एनईएफटी सुविधा, बैंक और पोस्ट ऑफिस के बीच लेनदेन हुआ आसान

4 years ago
Teesta Setalvad

मुंबई में तीस्ता सीतलवाड़ को एटीएस हिरासत में लिया, सुप्रीम कोर्ट ने एनजीओ की जांच की बताई थी जरूरत

4 years ago
Panama Paper लीक मामले में ईडी के सामने पेश हुईं अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन, विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम में पूछताछ 

Panama Paper लीक मामले में ईडी के सामने पेश हुईं अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन, विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम में पूछताछ 

Nita Ambani

नीता अंबानी ने बाबा विश्‍वनाथ को एक करोड़ 51 लाख रुपये दान दी

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

करसड़ा में कूड़े के पहाड़ से जल्द मिलेगी मुक्ति,

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में एआइ युक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

दो माह में बनारस देश का पहला होगा गार्वेज फ्री सिटी

जेष्ठ माह के चौथे बढ़े मंगलवार को मनसापूरण हनुमान श्रृंगार

गंगा दशहरा पर गंगा के अविरल-निर्मल स्‍वरुप के लिए किया आवाह्न

हिमाचल में हिमपात, वर्षा व ओलावृष्टि से तापमान में 11.7 डिग्री तक गिरावट

Trending

madhyamik shiksha parishad
News

यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला मेडल व 21,000 का पुरस्कार

by BNPNEWS
June 1, 2026
0

BNP NEWS DESK। madhyamik shiksha parishad  माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा-2026...

सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन

सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन

June 2, 2026
Birds Find Shelter

बेजुबानों पक्षियों को मिली ‘नगर निगम की छाया

June 1, 2026
Biomining

करसड़ा में कूड़े के पहाड़ से जल्द मिलेगी मुक्ति,

May 26, 2026
Shri Kashi Vishwanath Dham

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में एआइ युक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

May 26, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला मेडल व 21,000 का पुरस्कार
  • सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन
  • बेजुबानों पक्षियों को मिली ‘नगर निगम की छाया

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?