काशी सांसद जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में सिल्वर ग्रोव स्कूल का परचम लहराया

SHARE:

SILVER GROVE SCHOOL

BNP NEWS DESK। SILVER GROVE SCHOOL  दिनांक 25.11.25 को सम्पन्न काशी सांसद जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरण समारोह में सिल्वर ग्रोव स्कूल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई विधाओं में शीर्ष स्थान प्राप्त किए।

SILVER GROVE SCHOOL सुगम संगीत में अर्पिता ग्रुप तथा नुक्कड़ नाटक में नेहा यादव ग्रुप ने प्रथम स्थान अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। इसी क्रम में रुचि एवं उनके समूह ने उपशास्त्रीय गायन में द्वितीय स्थान हासिल किया।

सिल्वर ग्रोव स्कूल की सेवा पूरी शाखा ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए नुक्कड़ नाटक में द्वितीय स्थान तथा जनजातीय नृत्य एवं एकल नृत्य में तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय परिवार को गर्व से भर दिया।

विद्यालय की निर्देशिका रचना श्रीवास्तव एवं प्रबंध निदेशक मोहित श्रीवास्तव ने बच्चों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने शिक्षिकाओं सोम पांडे एवं पूजा भट्टाचार्य के समर्पित मार्गदर्शन की भी प्रशंसा की, जिनके निर्देशन में छात्रों ने नई ऊँचाइयों को छुआ।

विद्यालय की इस उपलब्धि से पूरा सिल्वर ग्रोव परिवार हर्षित और गौरवान्वित है। SILVER GROVE SCHOOL

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें