सिल्वर ग्रोव स्कूल के वार्षिक खेलकूद में छात्रों ने द‍िखाया दमखम

SHARE:

Silver Grove School

BNP NEWS DESK। Silver Grove School सिल्वर ग्रोव स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता “स्पोर्ट्स फिएस्टा 2025” का उत्साहपूर्ण और ऊर्जा से भरे वातावरण में सफल समापन हुआ। तीन दिनों तक विद्यालय प्रांगण में छात्रों ने अद्भुत उत्साह, जोश, टीम भावना और खेलों के प्रति समर्पण का परिचय दिया।

पहला दिन जूनियर विंग का रोमांच

Silver Grove School  प्रतियोगिता का शुभारंभ निर्देशिका रचना श्रीवास्तव एवं विद्यालय के प्रबंध निदेशक मोहित श्रीवास्तव द्वारा पारंपरिक दीप प्रज्वलन और विक्ट्री बैटन को प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात हरी झंडी दिखाकर खेलों की औपचारिक शुरुआत की गई।
जूनियर विंग के बच्चों द्वारा प्रस्तुत जुंबा, एरोबिक्स, पिरामिड, तथा रोमांचक सिंड्रेला रेस, बनी रेस, ब्रेन स्क्वीजर, कोन रेस ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। Silver Grove School

Silver Grove School

दूसरा दिन हाउस वार स्पोर्ट्स का जज्‍बा

दूसरे दिन का पूरा कार्यक्रम चारों हाउस के मध्य आयोजित प्रतियोगिताओं के नाम रहा। इस दिन खो-खो, स्लो साइकिल रेस, रस्सीकूद, क्रिकेट, वॉलीबॉल, तथा टग ऑफ वार जैसे विविध खेलों के रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले आयोजित किए गए, जहां खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट तालमेल और टीमवर्क का प्रदर्शन किया।

तीसरा दिन फाइनल मुकाबले और सम्मान समारोह

अंतिम दिन सभी खेलों के फाइनल मुकाबले कराए गए। इसके बाद भव्य सम्मान समारोह आयोजित हुआ, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
बच्चों ने यह संदेश दिया कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि सद्भावना, सहनशीलता, टीम स्पिरिट और खेल भावना का प्रतीक हैं।

पुरस्कार वितरण प्रधानाचार्या वंदना चतुर्वेदी ने क‍िया। पुरस्कार वितरण के बाद विद्यार्थियों ने एक भव्य समापन परेड प्रस्तुत की, जिसमें “We Will Come Back Stronger” का सशक्त संदेश दिया गया।
इस वर्ष के स्पोर्ट्स फिएस्टा का आकर्षण विद्यालय का मास्कॉट – Tiger रहा, जो “Save Tiger, Enrich Wildlife” का प्रेरणादायक संदेश देते हुए जीत की मशाल के साथ परेड में सबसे आगे रहा। Silver Grove School

Silver Grove School

विशिष्ट अतिथि एवं आयोजन सहयोगी

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक श्री मोहित श्रीवास्तव ने कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास तथा छिपी प्रतिभाओं को उजागर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में उपप्रधानाचार्य रोहित सिंह, एकेडमी इनचार्ज रामकुमार गुप्ता, वरिष्ठ शिक्षिका जया गौड़, वरिष्ठ समन्वयक मानसी सिंह, तथा हाउस समन्वयकसिद्धार्थ, भास्कर, दीप्ति जौहरी, नैन्सी श्रीवास्तव , एवीएन, नीरज सिंह, फरहान अख्तर, दिग्विजय, श्रुति शुक्ला, विषालिनी, ममता, रिज़ू मिश्रा, चंद्रप्रकाश, हिमांशु, संतोष मिश्रा, संतोष शुक्लाआदि उपस्थित रहे।

संपूर्ण आयोजन को व्यवस्थित ढंग से प्रस्तुत करने में खेल शिक्षक प्रीतम सिंह एवं राजनंदिनी का विशेष योगदान रहा कार्यक्रम संचालन सृष्टि शुक्ला, अनिल कुमार आर्य और जया गौड़ द्वारा उत्साहपूर्ण ढंग से किया गया। अंत में प्रधानाचार्या वंदना चतुर्वेदी ने तीन दिनों तक अथक परिश्रम करने वाले सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं सहयोगी सदस्यों को धन्यवाद दिया और खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। Silver Grove School

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें