15 साल बाद दक्षिण अफ्रीका से घर पर हारा भारत

SHARE:

Kolkata Test

BNP NEWS DESK। Kolkata test क्रिकेट वाकई अनिश्चितताओं का खेल है। शनिवार को कोलकाता टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत जीत की दहलीज पर खड़ा था और रविवार को उसे शर्मनाक हार का सामना करना पड़ गया। दक्षिण अफ्रीका ने अपने स्पिनरों के बूते मैच का रुख बदला और 30 रन से मैच जीतकर भारतीय टीम को 15 साल बाद घर में धूल चटाई। दक्षिण अफ्रीकी टीम ने भारत को जीत के लिए 124 रनों का लक्ष्य दिया था।

Kolkata test जिसके जवाब में भारतीय बल्लेबाज मात्र 93 रन जोड़ पाए। बाएं हाथ के स्पिनर सिमोन हार्मर ने चार व केशव महाराज ने दो विकेट चटकाए। तेज गेंदबाज मार्को जेनसेन ने भी दो विकेट लिए। कप्तान शुभमन गिल गले की अकड़न के कारण दूसरी पारी में भी बल्लेबाजी नहीं कर पाए। इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा व अंतिम मैच आगामी 22 नवंबर से गुवाहाटी में शुरू होगा।

दक्षिण अफ्रीकी टीम ने पिछली बार फरवरी, 2010 में नागपुर टेस्ट में भारत को पारी व छह रन से हराया था। यह दूसरा न्यूनतम लक्ष्य है, जिसे भारत टेस्ट क्रिकेट की चौथी पारी में साधने में विफल रहा है। इससे पहले 1997 में बारबाडोस में वेस्टइंडीज के विरुद्ध भारत 120 रन नहीं बना पाया था। वहीं, टेस्ट में यह दूसरा न्यूनतम स्कोर है, जिसे दक्षिण अफ्रीका ने डिफेंड किया है। इससे पहले अफ्रीकी टीम ने 1994 में आस्ट्रेलिया के विरुद्ध 117 रनों के लक्ष्य को डिफेंड किया था। Kolkata test

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें