वामपंथी इतिहासकारों ने छिपाया, योगी ने दलित पिछड़ों को पढ़वाया : राजनाथ

SHARE:

Uda Devi

BNP NEWS DESK।  Uda Devi रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई एक पार्टी व वर्ग के लोगों ने ही लड़ी है। वामपंथी इतिहासकारों ने यही दुष्प्रचार किया, अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वालों को वह स्थान नहीं मिला जिसके वे हकदार थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब दलितों व पिछड़ों का इतिहास बच्चों को पढ़वा रहे हैं।

पासी समाज के राजाओं ने सर्व समाज की रक्षा के लिए अपना जीवन बलिदान से पीछे नहीं हटे

Uda Devi  रविवार को लखनऊ में वृंदावन आवासीय योजना के सेक्टर 19 में वीरांगना ऊदा देवी पासी की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद रक्षामंत्री ने कहा कि पासी समाज का जन्म गोरक्षा और मातृभूमि की रक्षा के लिए हुआ था। अनेक पासी समाज के राजाओं ने सर्व समाज की रक्षा के लिए अपना जीवन बलिदान से पीछे नहीं हटे। उन्होंने कहा कि महिलाएं हर बड़े काम को पुरुषों के समान करने में सक्षम हैं, आपरेशन सिंदूर में महिलाओं ने यह साबित किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने बहराइच में महाराजा सुहेल देव का स्मारक बनवाया है अब लखनऊ में महाराजा बिजली पासी का स्मारक बनवाया जा रहा है।

ऊदा देवी पासी सिर्फ नारी शक्ति ही नहीं हर हिंदुस्तानी की प्रेरणा का पुंज है

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ऊदा देवी पासी सिर्फ नारी शक्ति ही नहीं हर हिंदुस्तानी की प्रेरणा का पुंज है जिन्होंने फिरंगियों को धूल चटाकर यह साबित किया कि अन्याय बड़ा हो तो प्रतिकार उससे भी बड़ा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि विरासत का सम्मान करने के लिए बिजली पासी किले पर लाइट एंड साउंड सिस्टम की स्वीकृति दी गई है इससे इस समाज नायकों की गाथा लोग देख व सुन सकेंगे। तीन पीएसी बटालियन की भर्ती में 20 प्रतिशत सीटों पर महिलाओं का चयन किया है। आश्रम पद्धति के विद्यालयों में दलितों व पिछड़ों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा दी जा रही है। Uda Devi

केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान ने कहा कि ऊदा देवी की मूर्ति का अनावरण दलित समाज के गर्व का क्षण है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक राजेश्वर सिंह, ओपी श्रीवास्तव, पूर्व मंत्री कौशल किशोर, सांसद अशोक रावत, आयोजक एम एलसी रामचंद्र प्रधान, नीरज सिंह आदि मौजूद रहे। Uda Devi

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather