• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Tuesday, July 21, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home विशेष धर्म

मां विंध्‍यवासिनी देवी : नवरात्र भर नहीं लगेगा शयन, आरती के समय बंद रहेगा मंदिर का कपाट

 श्रद्धालु नवरात्र भर प्रतिदिन 20 घंटे मां विंध्यवासिनी का कर सकेंगे दर्शन, हर कोण से मिलेगा पताका दर्शन

BNPNEWS by BNPNEWS
September 26, 2022
in धर्म
Reading Time: 1 min read
0
Vindhyavasini Devi

नवरात्र के समय श्रद्धालु प्रतिदिन 20 घंटे मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन कर सकेंगे।

455
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

BNP NEWS DESK। Vindhyavasini Devi शारदीय नवरात्र मेला प्रारंभ होने के साथ सोमवार को मां विंध्यवासिनी के साथ मंदिर का भी अद्भुत व अलौकिक श्रृंगार किया गया। विंध्यवासिनी मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया तो वहीं बिजली की चकाचौंध से मंदिर को नया रुप दिया गया है। नवरात्र भर प्रतिदिन दोपहर एक से डेढ़ बजे तक व रात 12 से भोर चार बजे तक लगने वाला शयन नहीं लगेगा। इससे नवरात्र के समय श्रद्धालु प्रतिदिन 20 घंटे मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन कर सकेंगे। आरती के समय श्रद्धालु मां विंध्यवासिनी का दर्शन नहीं कर सकेंगे। इस समय मां की आरती व श्रृंगार होने के कारण मंदिर का कपाट बंद रहता है।
मां विंध्यवासिनी के आंगन तक पहुंचने के लिए चारों तरफ से सीढ़ियां बनी है। पश्चिम दिशा में गणेश द्वार से प्रवेश करने वाले भक्त मां की अद्भुत छवि का दर्शन कर दक्षिण द्वार से निकल आते हैं। जबकि पूर्व में स्थित द्वार से प्रवेश करने से भक्त मां का दर्शन कर दूसरे पूर्वी द्वार से बाहर निकलते हैं। किसी वीआईपी के आगमन पर उन्हें आम भक्तों को रोककर गणेश द्वार से गर्भगृह में प्रवेश कराया जाता है। नवरात्र आरंभ होने के साथ विंध्यधाम का अद्भुत नजारा देखने को मिला। अब नवरात्र भर विंध्यधाम के साथ विंध्य पर्वत भक्तों से गुलजार रहेगा।

बदल गया है धाम का रास्ता
Vindhyavasini Devi मां विंध्यवासिनी धाम आने वाले आठ रास्तों में से चार का नजारा एकदम बदल चुका है। चार छह फीट की गलियों की जगह अब करीब 35 फीट चौड़ा रास्ता मिलेगा। यह संभव हो पाया है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट विंध्य कारिडोर से। अब श्रद्धालु माता के धाम से ही पतित पावनी मां गंगा का भी दर्शन कर पाएंगे।

हर कोण से मिलेगा पताका दर्शन
मां विंध्यवासिनी के दरबार में अब तक पताका दर्शन से वंचित भक्तों को इस बार धाम के नीचे से ही यानी हर कोण से पताका दर्शन मिलेगा।

आरती का समय
– सुबह तीन से चार बजे तक मंगला आरती।
– दोपहर 12 से एक बजे तक मध्याह्न आरती।
– शाम सात से आठ बजे तक सांध्य आरती।
– रात्रि साढ़े नौ से साढ़े दस बजे तक राजश्री आरती।

चारों आरती में बदलता है मां का स्वरूप
Vindhyavasini Devi मां विंध्यवासिनी अपने भक्तों के कल्याण के लिए प्रत्येक दिन चार रूपों में दर्शन देती हैं। जीवन के चार पुरुषार्थ अर्थ, धर्म, काम एवं मोक्ष प्रदान करने वाली आदिशक्ति मां विंध्यवासिनी की चार स्वरूपों में चार (अवस्था) आरती होती है। प्रत्येक अवस्था में मां का स्वरूप बदल जाता है। प्रधान श्रृंगारिया विश्वमोहन उर्फ शिवजी मिश्र ने बताया कि भक्तों का कल्याण करने वाली मां विंध्यवासिनी विभिन्न अवस्था में दर्शन देकर अपने भक्तों की सारी मनोकामना अवश्य पूरी करती हैं। मां विंध्यवासिनी की आरती के मात्र दर्शन कर लेने से हजारों अश्वमेघ यज्ञ का फल प्राप्त होता है।

नवरात्र भर मां विंध्यवासिनी की साधना करते हैं तंत्र साधक
सिद्धपीठ विंध्याचल में तंत्र-मंत्र के साधक नवरात्र भर रुककर आदिशक्ति मां विंध्यवासिनी की साधना करते हैं। देश के कोने-कोने से भक्त मन्नत लेकर विंध्यधाम आते हैं और मां के दरबार से उन्हें निराश नहीं होना पड़ता। अत्यधिक भीड़ के बीच स्थानीय भक्त मां विंध्यवासिनी के ठीक सामने स्थित झांकी से ही मां का दर्शन कर विभोर हो जाते हैं।

मां विंध्यवासिनी की महत्ता
हजारों मील का सफर करने वाली पतित पावनी गंगा धरती पर आकर आदिशक्ति मां विंध्यवासिनी का पांव पखार कर त्रिलोक न्यारी शिवधाम काशी में प्रवेश करती हैं। हजारों मील लंबे विंध्य पर्वत व गंगा नदी का मिलन मां विंध्यवासिनी धाम विंध्याचल में ही होता है। धाम से आगे जाकर गंगा उत्तर वाहिनी जाती है। जबकि विंध्य पर्वत दक्षिण दिशा की ओर मुड़ जाता है।

अनादिकाल से सिद्धपीठ विंध्याचल धाम ऋषि मुनियों की तपस्थली रहा है। माता के धाम में त्रिकोण पथ पर संत देवरहा बाबा, नीम करौरी बाबा, गीता स्वामी, माता आनंदमयी, बाबा नरसिंह, अवधूत भगवान राम, पगला बाबा, बंगाली माता आदि अनेक सिद्ध साधकों की तपस्थली है। इनके आश्रम में आज भी भक्तों का तांता लगा रहता है। मां विंध्यवासिनी लक्ष्मी के रूप में विराजमान हैं। जब भक्त करुणामयी मां विंध्यवासिनी का दर्शन कर निकलते हैं तो मंदिर से कुछ दूर कालीखोह में विराजमान मां काली के दर्शन मिलते हैं। विंध्य पर्वत पर निवास करने वाली मां अष्टभुजा ज्ञान की देवी सरस्वती के रूप में भक्तों को दर्शन देती हैं।

The Review

Vindhyavasini Devi

नवरात्र भर प्रतिदिन दोपहर एक से डेढ़ बजे तक व रात 12 से भोर चार बजे तक लगने वाला शयन नहीं लगेगा। इससे नवरात्र के समय श्रद्धालु प्रतिदिन 20 घंटे मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन कर सकेंगे।

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

  Simhastha Kumbh
धर्म

29 नवंबर को पुष्य नक्षत्र व अमृत योग के महासंयोग में होगा सिंहस्थ कुंभ का ध्वजारोहण

July 5, 2026
Amarnath Cave
धर्म

श्री अमरनाथ गुफा के आसपास बढ़ रही तपिश

June 12, 2026
बृहन्महाराष्ट्र मंडळ ने किया वेद मूर्ति का अभिनंदन
धर्म

बृहन्महाराष्ट्र मंडळ ने किया वेद मूर्ति का अभिनंदन

December 7, 2025
Next Post
Congress politics 

राजस्थान में सियासी बवाल के बीच अशोक गहलोत पर संकट, कांग्रेस के सीनियर नेता कमलनाथ की एंट्री

Ankita Bhandari murder Case 

Ankita Bhandari Case: 'अय्याशी का अड्डा था वनतारा रिजॉर्ट, होता था गलत काम'

Somnath Vyas

वाराणसी के ज्ञानवापी में मिले शिवलिंग के कार्बन डेटिंग को लेकर वादी पक्ष में मतभेद

Discussion about this post

Recommended

Rahul Gandhi

माफी की मांग को लेकर राहुल पर तेज हुई सरकार के हमलों की बौछार

Jyoti Malhotra

अदालत ने यूट्यूबर ज्योति को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

1 year ago
Asia Cup

Asia Cup 2022 : भारत की जीत में पाकिस्तान ने दर्ज किए तीन शर्मनाक रिकॉर्ड

Bypoll Elections Results

6 राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में भाजपा 4 से 3 सीट जीतेगी

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

रक्तांचल सीजन 3 के वसीम व विजय ने वाराणसी की रौनक को करीब से जिया

25,445 करोड़ रुपये की लागत से 89 किमी लंबा बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी के नाम पर फ्राड कर रहे 20 ट्रेनर गिरफ्तार

सिंधी डायस्पोरा: पूरे विश्व मे फैले हुए लोग, पर डीएनए एक

Trending

Municipal council
वाराणसी

22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद

by BNPNEWS
July 21, 2026
0

BNP NEWS DESK। Municipal council वाराणसी नगर निगम द्वारा मछली एवं मीट विक्रेताओं को शहर से बाहर...

smart pilot project

25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं

July 21, 2026
Cockroach Janata Party

काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

July 21, 2026
Ganga water level

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

July 17, 2026
ISKCON Varanasi

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

July 17, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • 22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद
  • 25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं
  • काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?