पिंटू सेंगर हत्याकांड में आरोपित की गाड़ी से गए राहुल, उठे सवाल

SHARE:

Rahul Gandhi

BNP NEWS DESK। Rahul Gandhi लोक सभा में नेता प्रतिपक्ष व वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी जिस कार से चकेरी एयरपोर्ट से फतेहपुर गए वह पिंटू सेंगर हत्याकांड के आरोपित वीरेंद्र पाल की है। इंटरनेट मीडिया में यह जानकारी सार्वजनिक होने के बाद पुलिस व सुरक्षा एजेंसियां चौंक गईं। हालांकि, पुलिस घटनाक्रम की जानकारी नहीं होने की बात कह रही है व कांग्रेस इसे ट्रेवल एजेंसी की गलती बता रही है।
Rahul Gandhi  राहुल गांधी इनोवा क्रिस्टा कार से फतेहपुर गए थे। शुक्रवार देर शाम इंटरनेट मीडिया पर इस कार व राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए जाने लगे। दावा किया गया कि यह कार पिंटू सेंगर हत्याकांड में आरोपित वीरेंद्र पाल की है। डीसीपी पूर्व सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि मुझे कोई जानकारी नहीं और न ही सुरक्षा की जिम्मेदारी मेरी है। दूसरी ओर ग्रामीण कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला ने बताया कि राहुल गांधी इनोवा क्रिस्टा कार पसंद करते हैं। वह जहां जाते हैं, उनके लिए इस गाड़ी का इंतजाम जिला कांग्रेस कमेटी ही करती है। ट्रैवल एजेंसी से गाड़ी बुक कराई गई थी। गाड़ी किसकी है, यह नहीं देखा गया। यह पार्टी को बदनाम करने की साजिश हो सकती है। राहुल गांधी की सुरक्षा पर कोई खतरा नहीं था, क्योंकि सुरक्षा एजेंसियों ने कार को कई बार चेक किया था। वहीं, इस संबंध में वीरेंद्र पाल से भी बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें