BNP NEWS DESK। Police Encounter रोहनिया में दो चेन स्नेचरों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। नेशनल हाईवे 19 पर भदवर के पास शुक्रवार की देर रात एसओजी और रोहनिया पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है।
Police Encounter रोहनिया थाना प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह ने बताया कि बदमाशों के आने की सूचना पर घेराबंदी किया गया तो खुद को घिरते देख बदमाश कार लेकर पंडितपुर की तरफ भागने लगे। उनकी कार पेड़ से टकरा गई तो उसमें से निकल कर बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। इसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। जिन्हें पुलिस टीम ने पकड़ लिया। पकड़े गए दोनों बदमाश शामली बावरिया गैंग के हैं।
वाराणसी आकर चेन स्नेचिंग और लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने के बाद हाईवे से फरार हो जाते थे। पकड़े गए बदमाशों की पहचान महेश बावरिया और संदीप उर्फ सोमी के रूप में हुई। दोनों ग्राम दुधली झिंझाना शामली के रहने वाले हैं। उनका एक साथी मौके से भागने में कामयाब रहा। पकड़े गए बदमाश पिछले महीने मोहनसराय के पास चेन स्नेचिंग की घटना में शामिल रहे। इनके पास से मारुति सुजुकी एक्सप्रेसो कार और दो तमंचा व खोखा बरामद हुआ है। दोनों को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। बदमाशों को पकड़ने वाली टीम में एसओजी के गौरव सिंह, रोहनिया थाना के एसआइ अमीर बहादुर सिंह, एसआइ विशाल सिंह, भरत, दिनेश रहे।
















Discussion about this post