बीएनपी न्यूज। India and Japan , natural partnersप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान में भारतीय समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत और जापान नेचुरल पार्टनर्स हैं। यहां से हमारा रिश्ता बुद्ध का है, बोध का है और ध्यान का है। आज की दुनिया को भगवान बुद्ध के विचारों पर, उनके बताए रास्ते पर चलने की बहुत ज़रूरत है। यही रास्ता है जो आज दुनिया की हर चुनौती, चाहे वो हिंसा हो, अराजकता हो, आतंकवाद हो, क्लाइमेट चेंज हो, इन सबसे मानवता को बचाने का यही मार्ग है।
पीएम मोदी ने कहा कि हमने नेचुरल पार्टनर्स की पहचान बनाई है। उसको बीते 8 साल में हमने लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बनाया है। हमारी इस कैपेसिटी के निर्माण में जापान एक अहम भागीदार है। मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल हो, दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर हो, फ्रेट कॉरिडोर हो, ये भारत-जापान के सहयोग के बहुत बड़े उदाहरण हैं।
उन्होंने कहा कि हमने भारत में डिजिटल रिवोल्यूशन लाया। अब भ्रष्टाचार के बिना लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। एक बटन दबाते ही उनके खाते में धन ट्रांसफर हो जा रहा है। आज की तारीख में दुनिया का 40 प्रतिशत डिजिटल लेन देन भारत में होता है।
पीएम ने कहा कि जापान से प्रभावित होकर स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था कि हर भारतीय नौजवान को अपने जीवन में कम से कम एक बार जापान की यात्रा ज़रूर करनी चाहिए। मैं स्वामी जी की इस सद्भावना को आगे बढ़ाते हुए, मैं चाहूंगा कि जापान का हर युवा अपने जीवन में कम से कम एक बार भारत की यात्रा करे।
स्वामीजी के मन मस्तिष्क में जापान बसा था
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जब अपने ऐतिहासिक संबोधन के लिए शिकागो जा रहे थे, तो उससे पहले वो जापान भी आए थे। जापान ने उनके मन-मस्तिष्क पर एक गहरा प्रभाव छोड़ा था। जापान के लोगों की देशभक्ति, जापान के लोगों का आत्मविश्वास, स्वच्छता के लिए जापान के लोगों की जागरूकता, उन्होंने इसकी खुलकर प्रशंसा की थी।
भारत और जापान नेचुरल पार्टनर्स
भारत और जापान नेचुरल पार्टनर्स हैं। भारत की विकास यात्रा में जापान की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही है। जापान से हमारा रिश्ता आत्मीयता का है, आध्यात्म का है, सहयोग का है, अपनेपन का है। जापान से हमारा रिश्ता सामर्थ्य का है, सम्मान का है, विश्व के लिए साझे संकल्प का है। जापान से हमारा रिश्ता बुद्ध का है, बोद्ध का है, ज्ञान का है, ध्यान का है।
मेड इन इंडिया वैक्सीन करोड़ों नागरिकों को लगाई गई
पीए मोदी ने कहा कि हम कोराेना से आत्मविश्वास की वजह से ही लड़ने में सफल रहे। जब दुनिया असमंजस में थी वैक्सीन को लेकर तब हमने वैक्सीन का निर्माण किया। जब वैक्सीन्स उपलब्ध हुईं तब भारत ने ‘मेड इन इंडिया’ वैक्सीन्स अपने करोड़ों नागरिकों को भी लगाईं और दुनिया के 100 से अधिक देशों को भी भेजीं।
उन्होंने कहा कि भारत की लाखों आशा बहनें, मैटेरनल केयर से लेकर वैक्सीनेशन तक, पोषण से लेकर स्वच्छता तक, देश के स्वास्थ्य अभियान को गति दे रही हैं। मैं उनको सैल्युट करता हूं।






