• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Saturday, June 6, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home प्रदेश यूपी

वाराणसी ज्ञानवापी मस्जिद विवाद : 1936 के मुकदमे में अंग्रेज शासन काल की सरकार के रुख का जिक्र किया गया

मस्जिद की बाहरी दीवार पर हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियों की पूजा एवं दर्शन का अधिकार दिए जाने का अनुरोध

BNPNEWS by BNPNEWS
May 23, 2022
in यूपी
Reading Time: 1 min read
0
survey report

सर्वे रिपोर्ट दाखिल करने के लिए एएसआई को मिला दस दिन का और समय

33
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। Varanasi Gyanvapi Mosque Dispute Varanasi Gyanvapi Mosque Dispute उत्तर प्रदेश में वाराणसी स्थित ज्ञानवापी मस्जिद की बाहरी दीवार पर हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियों की पूजा एवं दर्शन का अधिकार दिए जाने का अनुरोध करते हुए वाराणसी अदालत में एक दीवानी मुकदमा दायर करने वाली हिंदू महिला वादियों ने इसे वक्फ संपत्ति घोषित करने संबंधी 1936 के मुकदमे में ब्रितानी सरकार द्वारा अपनाए गए रुख का जिक्र किया है।
वकील विष्णु शंकर जैन के जरिए दायर हलफनामे में पांच में से तीन महिला श्रद्धालुओं ने कहा कि 1936 में दीन मोहम्मद नामक व्यक्ति ने हिंदू समुदाय के किसी भी सदस्य पर अभियोग चलाए बिना दीवानी मुकदमा दायर किया था। उसने जिला मजिस्ट्रेट, बनारस और अंजुमन इंतेजामिया मस्जिद, बनारस के माध्यम से केवल भारत के राज्य सचिव के खिलाफ अभियोग दायर करके यह घोषणा करने का अनुरोध किया था कि वाद में वर्णित चारों ओर की बाड़ समेत शहर में स्थित भूमि (एक बीघा नौ बिस्वा और छह धुर) वक्फ की है, जिस पर वादी (मोहम्मद) का कब्जा है।
यह हलफनामा वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद का प्रबंधन करने वाली समिति अंजुमन इंतेजामिया मस्जिद की याचिका के जवाब में दायर किया गया है, जिसमें मस्जिद के हालिया सर्वेक्षण को रद्द करने का अनुरोध किया गया है।
हलफनामे में कहा गया है कि 1936 का मुकदमा कहता है कि मुसलमानों को विशेष रूप से ‘अलविदा’ नमाज पढ़ने और जरूरत पड़ने पर अन्य धार्मिक एवं कानूनी अधिकारों का प्रयोग करने का अधिकार है।
शपथपत्र में कहा गया है, ‘‘यह अभिवेदन दिया जाता है कि मुसलमानों ने किसी परिणामी राहत का अनुरोध किए बिना केवल घोषणा का अनुरोध करते हुए उपर्युक्त मुकदमा दायर किया था। मुकदमे में हिंदू समुदाय से किसी भी व्यक्ति के खिलाफ अभियोग नहीं चलाया गया था। इसलिए इस मुकदमे में पारित आदेश हिंदू समुदाय के किसी भी सदस्य के लिए बाध्यकारी नहीं है, लेकिन हिंदू समुदाय के सदस्य किसी भी दस्तावेज, मानचित्र, साक्ष्य या किसी गवाह के बयान का संदर्भ दे सकते हैं या उस पर निर्भर कर सकते हैं।’’
इसमें वादी के आरोपों का खंडन करते हुए परिषद में भारत राज्य सचिव की ओर से दीवानी मुकदमे में दायर एक लिखित बयान का उल्लेख किया गया है जिसमें कहा गया था कि, ‘‘वहां स्थित मूर्तिया एवं मंदिर भारत में मुस्लिम शासन की शुरुआत होने से बहुत पहले से मौजूद हैं।’’
हलफनामे में कहा गया कि दीवानी मुकदमे में दाखिल लिखित बयान में (ब्रितानी शासनकाल में) भारत सरकार ने कहा था, ‘‘पक्के आंगन में कब्र, द्वार के सामने सीढ़ियां, चारों ओर पक्की बाड़ और पीपल का एक पेड़ समेत पूरी भूमि, जिस पर मस्जिद स्थित है, वह भारत सरकार की है और उसे कभी किसी मस्जिद को समर्पित नहीं किया गया है और ना ही ऐसा हो सकता है।’’
इसमें आगे बताया गया है कि लिखित बयान में कहा गया था, ‘‘ वहां स्थित मूर्तिया एवं मंदिर भारत में मुस्लिम शासन की शुरुआत होने के बहुत पहले से मौजूद है। उक्त गद्यांश में लगाए गए अन्य आरोपों का खंडन किया जाता है। यह प्रतिवेदन दिया गया है कि गैर-मुसलमान अपने धार्मिक उद्देश्यों के लिए भूमि का उपयोग अधिकार के रूप में करते रहे हैं और इस पर उनका अधिकार है। यह आरोप निराधार हैं कि मस्जिद के प्रभारी व्यक्तियों ने उन्हें इसकी अनुमति दी थी।’’
शपथपत्र के अनुसार, बयान में कहा गया था, ‘‘… इस भूमि को कभी ईश्वर को समर्पित नहीं किया गया और न ही ऐसा किया जा सकता था और ईश्वर का कोई मालिकाना हित नहीं है… उस समय के मुसलमान या स्वयं औरंगजेब भी उस जमीन का मालिक नहीं था, जिस पर विश्वनाथ का पुराना मंदिर था और जिसे औरंगजेब ने धार्मिक आधार पर घृणा के कारण नष्ट कर दिया था, इसलिए इसे मुस्लिम आस्था की सच्ची भावना के अनुसार समर्पित नहीं किया जा सकता।’’
हलफनामे में यह भी कहा गया है कि इतिहासकारों ने पुष्टि की है कि औरंगजेब ने नौ अप्रैल, 1669 को एक आदेश जारी किया था, जिसमें उसके प्रशासन को वाराणसी में भगवान आदि विश्वेश्वर (काशी विश्वनाथ मंदिर) के मंदिर को ध्वस्त करने का निर्देश दिया गया था।
इसमें कहा गया है, ‘‘यह स्थापित करने के लिए रिकॉर्ड में कुछ भी नहीं है कि तत्कालीन शासक या बाद के किसी अन्य शासक ने विवादित भूमि पर वक्फ बनाने या किसी मुस्लिम अथवा मुसलमानों के निकाय को जमीन सौंपने का कोई आदेश पारित किया था। ऐसा बताया जाता है कि औरंगजेब द्वारा जारी फरमान की प्रति एशियाई पुस्तकालय कोलकाता में है।’’
इसमें कहा गया है कि उक्त संपत्ति किसी वक्फ की नहीं है और यह ब्रिटिश कैलेंडर वर्ष की शुरुआत से लाखों साल पहले ही देवता ‘आदि विश्वेश्वर’ का स्थान थी तथा अब भी यह देवता की संपत्ति है।

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

  Chinese Manjha
यूपी

चाइनीज मांझा ने रेता बाइक सवार अध्यापक का गला

December 11, 2025
SIR Varanasi
यूपी

मृतक समेत अन्य 5,93,539 मतदाताओं का नाम कटना तय

December 11, 2025
भारत सुरक्षा परिषद के वार्षिकोत्सव समारोह में बनारस  श्री, बनारस रत्न, साहित्य भूषण अवार्ड
यूपी

भारत सुरक्षा परिषद के वार्षिकोत्सव समारोह में बनारस  श्री, बनारस रत्न, साहित्य भूषण अवार्ड

December 7, 2025
Next Post
Bhool Bhulaiyaa 2 फिल्म की दिलचस्प कहानी और शूटिंग के दौरान हुए अनुभव को कार्तिक आर्यन ने किया साझा

Bhool Bhulaiyaa 2 फिल्म की दिलचस्प कहानी और शूटिंग के दौरान हुए अनुभव को कार्तिक आर्यन ने किया साझा

रूस और चीन ने दिया खौफनाक संदेश : नीचे क्वाड समिट हो रहा था और आसमान में मंडरा रहे थे फाइटर जेट्स

रूस और चीन ने दिया खौफनाक संदेश : नीचे क्वाड समिट हो रहा था और आसमान में मंडरा रहे थे फाइटर जेट्स

कांग्रेस के नेता कपिल सिब्बल अब साइकिल से पहुंचेंगे राज्‍यसभा, सपा के समर्थन से दाखिल किया नामांकन

कांग्रेस के नेता कपिल सिब्बल अब साइकिल से पहुंचेंगे राज्‍यसभा, सपा के समर्थन से दाखिल किया नामांकन

Discussion about this post

Recommended

UP weather

अरब सागर के चक्रवात ने रोकी मानसून की प्रगति

  PM MODI IN KASHI

पीएम नरेन्द्र मोदी ने आबकारी नीति को लेकर बीआरएस और आप पर साधा निशाना

Cricket

काशी तमिल समागम में दिव्यांग क्रिकेटम् सीरीज को काशी की टीम ने 2-1 से जीता

4 years ago
No Confidence Motion से पहले इमरान खान को बड़ा झटका, 50 मंत्री हुए लापता

No Confidence Motion से पहले इमरान खान को बड़ा झटका, 50 मंत्री हुए लापता

4 years ago

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

करसड़ा में कूड़े के पहाड़ से जल्द मिलेगी मुक्ति,

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में एआइ युक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

दो माह में बनारस देश का पहला होगा गार्वेज फ्री सिटी

जेष्ठ माह के चौथे बढ़े मंगलवार को मनसापूरण हनुमान श्रृंगार

गंगा दशहरा पर गंगा के अविरल-निर्मल स्‍वरुप के लिए किया आवाह्न

हिमाचल में हिमपात, वर्षा व ओलावृष्टि से तापमान में 11.7 डिग्री तक गिरावट

Trending

madhyamik shiksha parishad
News

यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला मेडल व 21,000 का पुरस्कार

by BNPNEWS
June 1, 2026
0

BNP NEWS DESK। madhyamik shiksha parishad  माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा-2026...

सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन

सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन

June 2, 2026
Birds Find Shelter

बेजुबानों पक्षियों को मिली ‘नगर निगम की छाया

June 1, 2026
Biomining

करसड़ा में कूड़े के पहाड़ से जल्द मिलेगी मुक्ति,

May 26, 2026
Shri Kashi Vishwanath Dham

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में एआइ युक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

May 26, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला मेडल व 21,000 का पुरस्कार
  • सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन
  • बेजुबानों पक्षियों को मिली ‘नगर निगम की छाया

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?