• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Friday, June 5, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home विशेष धर्म

अखंड सौभाग्य के लिए सुहागिनें 26 को रखेंगी हरतालिका तीज का व्रत

भगवान शिव, मां पार्वती का सपरिवार पूजन-अर्चन कर लेंगी आशीष

BNPNEWS by BNPNEWS
August 26, 2025
in धर्म, विशेष
Reading Time: 1 min read
0
Hartalika Teej fast

सुहागिनें 26 को रखेंगी हरतालिका तीज का व्रत

7
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

BNP NEWS DESK। Hartalika Teej fast अखंड सौभाग्य-सुख के लिए भारतीय नारी के पतिव्रत-तप का महान पर्व हरतालिका तीन भाद्रपद शुक्ल तृतीया तद्नुसार 26 अगस्त मंगलवार को मनाया जाएगा। इस दिन सुहागिन स्त्रियां अपने पति के सुख-स्वास्थ्य, दीर्घायु समेत, अखंड सौभाग्य के लिए 24 घंटे का निर्जल व्रत रहेंगी और प्रदोष काल में भगवान शिव तथा मां पार्वती के सपरिवार पार्थिव प्रतिमाओं का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर कथा का श्रवण करेंगी। अनेक अविवाहित युवतियां भी मनचाहे वर के लिए यह व्रत रखतीं हैं।

Hartalika Teej fast काशी हिंदू विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. विनय कुमार पांडेय ने बताया कि हरतालिका तीज व्रत हस्त नक्षत्र युक्त व चतुर्थी सहित भाद्रपद शुक्ल तृतीया को रखा जाता है। इस बार भाद्रपद शुक्ल पूर्णिमा तिथि 25 सितंबर सोमवार को दिन में 11:39 बजे ही लग जाएगी जो अगले दिन मंगलवार को 12:40 तक रहेगी। हस्त नक्षत्र 26 सितंबर को भोर में 4:04 बजे लग जाएगा जो अगले दिन बुधवार की सुबह 6 बजे तक रहेगा। इस प्रकार उदयाकाल में तृतीया तिथि हस्त नक्षत्र व चतुर्थी के संग 26 सितंबर को ही प्राप्त हो रही है इसलिए हरतालिका तीज व्रत उसी दिन रखा जाएगा।

सूर्योदय के पूर्व जल ग्रहण कर शुरू होता है व्रत

हरतालिका तीज व्रत के लिए सुहागिन स्त्रियां ब्रह्ममुहूर्त में ही जाग जाती हैं और कोई मिष्ठान्न खाकर जल ग्रहण करतीं हैं। इसके बाद सूर्योदय के साथ ही उनका निर्जल व्रत आरंभ हो जाता है जो अगले दिन 24 घंटे बाद सूर्योदय पश्चात पारण के साथ पूरा होता है। इस बीच में व्रती महिलाएं जल का एक घूंट भी नहीं ग्रहण करतीं।

भगवान शिव व मां मंगला गौरी के दर्शन-पूजन का विधान

शिव की नगरी काशी में हरितालिका तीज का खास महत्व होता है। यहां हरितालिका तीज पर पंचगंगा घाट स्थित मंगला गौरी का दर्शन करने के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ती है। महिलाएं माता का दर्शन-पूजन कर मां से अटल सुहाग का वर मांगती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तीज के दिन मंगला गौरी का दर्शन करने से कुंवारी कन्याओं को शिव के समान पति मिलता है जबकि, सुहागिन महिलाओं के सुहाग की रक्षा होती है। Hartalika Teej fast

प्रमुख मुहूर्त

तृतीया तिथि : 11:39 पूर्वाह्न, सोमवार से 12:40 मध्याह्न मंगलवार तक
हस्त नक्षत्रारंभ : 4:04 बजे प्रात: मंगलवार, व्रतारंभ
प्रदोष काल पूजन : मंगलवार सूर्यास्त 6:20 बजे से रात 8:41 बजे तक
चंद्रदर्शन निषिद्ध : ढेलहिया चौथ के कारण
व्रत पारण : बुधवार प्रात: 6:00 बजे हस्त नक्षत्र समाप्ति के पश्चात

 

मां गौरी ने किया था भगवान शिव को पाने के लिए अखंड व्रत

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव को पति रूप में वरण करने को माता गौरी ने कठिन तप-साधना की। इस बीच उनका विवाह उनके पिता गिरिराज ने नारद मुनि के कहने पर भगवान विष्णु से करने का निश्चय किया। इस बात का पता चलते ही गौरी ने अपनी सखियों को यह बात बताई। सखियां गौरी को राजमहल से निकाल कर गहन कंदरा गुफा में ले गईं, जहां उन्होंने पार्थिव शिवलिंग बनाकर भगवान शिव की आराधना आरंभ की। सखियों (अलिकाओं) द्वारा हरण किए जाने के कारण यह घटना हरतालिका कहलाई। भाद्रपद शुक्ल तृतीया को भगवान शिव ने मां गौरी को दर्शन देकर उनके वरण का आश्वासन दिया। तब मां गौरी ने कहा कि जो भी कन्या पूरे मनोयोग से यह व्रत करेगी उसे मनचाहे वर की प्राप्ति होगी तथा सौभाग्यवती स्त्रियों द्वारा यह व्रत करने पर उन्हें भगवान शिव की तरह अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होगी। Hartalika Teej fast

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

sim Binding
विशेष

सिम बाइंडिंग से बढ़ेगी सुरक्षा, ग्राहकों पर असर नहीं: सीओएआइ

December 11, 2025
बृहन्महाराष्ट्र मंडळ ने किया वेद मूर्ति का अभिनंदन
धर्म

बृहन्महाराष्ट्र मंडळ ने किया वेद मूर्ति का अभिनंदन

December 7, 2025
देश भर में अब खुलेंगे जेन-Z डाकघर
विशेष

देश भर में अब खुलेंगे जेन-Z डाकघर

December 6, 2025
Next Post
Shree Ganeshotsav 

शारदा भवन श्रीगणेशोत्सव 27 से प्रारम्भ होगा

  Bengali Tola Inter College

बंगाली टोला इंटर कॉलेज के तैराक सुमित का अध्‍यापकों ने क‍िया स्‍वागत

Ganesh Chaturthi

महादेव की नगरी में भी गूंजा, गणपति बप्पा मोरया

Discussion about this post

Recommended

काशी विश्वनाथ धाम से मां वैष्णों देवी के लिए सीधी विमान सेवा

काशी विश्वनाथ धाम से मां वैष्णों देवी के लिए सीधी विमान सेवा

4 years ago
Virat-Anushka

विराट कोहली और अनुष्‍का शर्मा हेलमेट पहनकर और छतरी लेकर मुंबई की सड़कों पर निकले

Badrinath Dham

बदरीनाथ धाम में नीलकंठ पर्वत पर टूटा हिमखंड

modi model

छत्तीसगढ़ में गरीबों का पैसा लूटने वालों को भेजेंगे जेल : पीएम मोदी

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

करसड़ा में कूड़े के पहाड़ से जल्द मिलेगी मुक्ति,

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में एआइ युक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

दो माह में बनारस देश का पहला होगा गार्वेज फ्री सिटी

जेष्ठ माह के चौथे बढ़े मंगलवार को मनसापूरण हनुमान श्रृंगार

गंगा दशहरा पर गंगा के अविरल-निर्मल स्‍वरुप के लिए किया आवाह्न

हिमाचल में हिमपात, वर्षा व ओलावृष्टि से तापमान में 11.7 डिग्री तक गिरावट

Trending

madhyamik shiksha parishad
News

यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला मेडल व 21,000 का पुरस्कार

by BNPNEWS
June 1, 2026
0

BNP NEWS DESK। madhyamik shiksha parishad  माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा-2026...

सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन

सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन

June 2, 2026
Birds Find Shelter

बेजुबानों पक्षियों को मिली ‘नगर निगम की छाया

June 1, 2026
Biomining

करसड़ा में कूड़े के पहाड़ से जल्द मिलेगी मुक्ति,

May 26, 2026
Shri Kashi Vishwanath Dham

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में एआइ युक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

May 26, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला मेडल व 21,000 का पुरस्कार
  • सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन
  • बेजुबानों पक्षियों को मिली ‘नगर निगम की छाया

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?