BNP NEW DESK। Battery Management App सरकार ने देश में ई-रिक्शा को दूर से बंद करने में इस्तेमाल हो रहे चीन के तीन एप बीएटी-बीएमएस, लासिजी और एपाक-आइ-आयन को हटाने का आदेश दिया है। पिछले कुछ दिनों से ऐसे वीडियो सामने आए, जिनमें दिखाया जा रहा था कि शरारती तत्व चीनी स्मार्टफोन एप बीएटी-बीएमएस से जुड़े रिमोट शटडाउन फीचर के जरिये दूर से ही ई-रिक्शा को बंद कर देते थे।
Battery Management App इससे साइबर सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई थीं। इलेक्ट्रानिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने गूगल प्ले स्टोर और एपल एप स्टोर को निर्देश दिया कि वे तीनों मोबाइल एप्लिकेशन को हटा दें। मंत्रालय के सचिव एस. कृष्णन ने कहा कि तीनों एप को हटा दिया गया है।
यह मामला सामने आने के बाद थर्ड-पार्टी एप्लिकेशन द्वारा गाड़ी के जरूरी फंक्शन को दूर से नियंत्रित करने की क्षमता को लेकर चिंता पैदा हो गई है। इलेक्ट्रिक गाड़ियों में इस्तेमाल होने वाले बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम के सुरक्षा उपायों पर भी सवाल उठ रहे हैं। सरकारी सूत्रों ने बताया कि बैटरी से चलने वाली गाड़ियों को दूर से बंद करने के लिए इन तीन एप का गलत इस्तेमाल किया जा रहा था।
इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो में कुछ लोगों को ई-रिक्शा के पास जाते, ब्लूटूथ से उनकी बैटरी को कनेक्ट करते और बैटरी का डिस्चार्ज आउटपुट बंद करते हुए देखा गया, जिससे गाड़ियां वहीं रुक गईं। कुछ रिपोर्टों में यह भी आरोप लगाया गया कि शरारती तत्वों ने बाद में उसी एप का इस्तेमाल करके गाड़ियों को दोबारा चालू करने और उन्हें “ठीक” करने के बदले पैसे की मांग की।
बैटरी की निगरानी और प्रबंधन करने वाले एप
बीएटी-बीएमएस एक बैटरी मैनेजमेंट एप है। इसे लिथियम बैटरी की निगरानी और प्रबंधन के लिए बनाया है। यह एप यूजर को बैटरी का चार्ज लेवल, वोल्टेज, करंट और तापमान देखने तथा चार्जिंग और डिस्चार्जिंग फंक्शन को नियंत्रित करने की सुविधा देता है।
-लासिजी और एपाक-आइ-आयन एप भी बीएमएस जैसे एप्लिकेशन हैं। इनका इस्तेमाल भी ब्लूटूथ-सक्षम लिथियम बैटरी के साथ किया जाता है।














Discussion about this post