BNP NEWS DESK। Crime news देहरादून, पटेलनगर क्षेत्र में मुस्लिम युवक ने पहले प्रेमिका के साथ शारीरिक संबंध बनाए, और फिर उसकी की बेटी के साथ दुष्कर्म किया।
Crime news आरोपित ने यह बात किसी को बताने पर चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी दी। पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
इंस्पेक्टर सूर्यभूषण नेगी के अनुसार सहारनपुर निवासी एक महिला ने इस संबंध में पटेलनगर कोतवाली में तहरीर दी थी।
तहरीर में बताया गया कि उसकी बहन तीन बेटियों के साथ आइएसबीटी क्षेत्र में रहती है। बड़ी बेटी 18 साल, बाकी दो उससे छोटी हैं। जावेद नाम के युवक के उसकी बहन के साथ शारीरिक संबंध हैं, वह दो साल से उसकी बहन के ही घर पर रहता आ रहा है।
पिछले साल सितंबर महीने में उसने बड़ी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बेटी डर के मारे अपनी मौंसी के पास सहारनपुर चली गई। नौ फरवरी, 2023 को आरोपित जावेद सहारनपुर पहुंचा और उसने बेटी के साथ फिर से दुष्कर्म करने की कोशिश की। एक महीने बाद आठ मार्च 2023 को पीड़िता ने अपनी मौंसी को जावेद के बारे में सब कुछ बता दिया।
इस पर मौंसी उसे लेकर सहारनपुर जिले के मंडी थाने में शिकायत दर्ज करवाने पहुंची, लेकिन पुलिस ने घटनास्थल देहरादून बताकर तहरीर लेने से इन्कार कर दिया।
पीड़िता देहरादून पहुंची तो आरोपित ने उसे धमकी दी कि यदि किसी को कुछ बताया तो वह उसके चेहरे पर तेजाब डाल देगा। इंस्पेक्टर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि आरोपित जावेद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।








