एसिड अटैक पीड़िता समेत पांच दिव्यांग बहनों को किया गया सम्मानित

SHARE:

International Womens Day

BNP NEWS DESK। International Womens Day भारतीय जनता पार्टी के दिव्यांग प्रकोष्ठ की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मंगलवार को रवींद्रपुरी स्थित प्रेमा देवी सभागार में दिव्यांग महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य मीना चौबे ने कहा कि सरकार दिव्यांगजन विशेषकर दिव्यांग बहनों के उत्थान के लिए कटिबद्ध है। यदि दिव्यांग बहनों के उत्पीड़न की शिकायत मिलती है तो उस पर त्वरित कार्रवाई की जाती है।

International Womens Day भाजपा के दिव्यांग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डा. उत्तम ओझा ने कहा कि हमारी संस्कृति में महिलाओं को शक्ति का स्वरूपा माना गया है। इसलिए दिव्यांग बहनों का सम्मान करना हम लोगों का सौभाग्य है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से काशी में इस तरह का सम्मान समारोह पहली बार आयोजित किया जा रहा है।

मुख्य अतिथि समेत अन्य विशिष्ट जनों ने राज्य पुरस्कार से सम्मानित बीएचयू की पूर्व प्रो. मंगला कपूर (एसिड अटैक पीड़िता), राज्य पुरस्कार विजेता प्राथमिक विद्यालय की शिक्षक मुन्नी कसेरा (दृष्टिबाधित), एमए, बीएड गोल्ड मेडलिस्ट वंदिता चौबे (अस्थि दिव्यांग), नगर निगम की कंप्यूटर आपरेटर राजश्री जोशी (अस्थि दिव्यांग), राज्य पुरस्कार से सम्मानित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सावित्री देवी (अस्थि दिव्यांग) को शक्ति स्वरूपा सम्मान व अंग वस्त्रम देकर सम्मानित किया गया।

वहीं, भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष संजय चौरसिया ने कहा कि कार्यक्रम में जिन दिव्यांग महिलाओं को सम्मानित किया गया है उन्होंने अपने अदम्य साहस, धैर्य व कठिन मेहनत के बल पर समाज में अपने आपको एक रोल माडल के रूप में साबित किया। अतिथियों का स्वागत डा. श्वेता चौरसिया, संचालन डा. मनोज तिवारी व धन्यवाद ज्ञापन भावेश सेठ ने किया। कार्यक्रम में ओम तिवारी, कैलाश कपूर, रोहित यादव, निकिता, प्रमोद, सुरेंद्र कुमार सिंह आदि थे।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें