शंघाई सहयोग संगठन आपसी संबंधों को प्रगाढ़ करने पर जोर

SHARE:

SCO meeting

BNP NEWS DESK। SCO meeting वाराणसी के होटल ताज गैंजेस में शुक्रवार की सुबह बैठक में पर्यटन और संस्‍कृति से जुड़े शंघाई सहयोग संगठन देशों के मंत्रियों और पदाधिकारियों ने बैठक में प्रतिभाग किया।

वाराणसी को पहली संस्‍कृति व पर्यटन की राजधानी घोषित की गई

 

SCO meeting बैठक के दौरान व्‍यक्तिगत और आनलाइन रूप से कुल 25 प्रतिनिधियों ने हिस्‍सा लिया। एससीओ की ओर से वाराणसी को पहली संस्‍कृति व पर्यटन की राजधानी घोषित की गई है।

लिहाजा वाराणसी में एससीओ के प्रतिनधियों की बैठक के दौरान आपसी संबंधों को प्रगाढ़ करने के लिए बैठक का दो दिवसीय आयोजन हो रहा है। वहीं बैठक में पाकिस्‍तान व ताजिकिस्‍तान के दो-दो और रूस के एक प्रतिनिधि आनलाइन शामिल हुए।

शंघाई सहयोग संगठन की पर्यटन आधारित बैठक

शंघाई सहयोग संगठन की पर्यटन आधारित बैठक में भारत सरकार की ओर से जी किशन रेड्डी, पर्यटन व संस्‍कृति मंत्री। चीन सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर लू युंग चुआन, पर्यटन व संस्‍कृति उप मंत्री, झेंग हाओ, चीन के संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय का अंतर्राष्ट्रीय विनिमय और सहयोग ब्यूरो, ली वेन्‍नैन

चीन के संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय के अंतर्राष्ट्रीय विनिमय और सहयोग ब्यूरो के यूरेशिया डिवीजन के निदेशक, चेन याओ चीन के संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय के अंतर्राष्ट्रीय विनिमय और सहयोग ब्यूरो के नीति अनुसंधान प्रभाग के उप निदेशक, गाओ यान सामान्य कार्यालय के मंत्री कार्यालय के सचिव चीन के संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय, ली डोंगनिंग

चीन के संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय के अंतर्राष्ट्रीय विनिमय और सहयोग ब्यूरो के यूरेशिया डिवीजन के कर्मचारी, वान जिनमिंग मिनिस्टर काउंसलर, संस्कृति कार्यालय, भारत में चीन का दूतावास, वांग युहुआ तीसरा सचिव,

संस्कृति कार्यालय भारत में चीन का दूतावास, वांग बिन निदेशक सहायक, भारत में चीन का दूतावास, किर्गिस्‍तान के संस्कृति, सूचना, खेल और युवा नीति के उप मंत्री एम समत बेकतुरोविक शतमानोव, उजबेकिस्‍तान के आजमोव उलुगबेक अक्समातोविक संस्कृति और पर्यटन के पहले उप मंत्री, इरमातोव फारुख माखमदज़ियोविक अंतर्राष्ट्रीय सहयोग विभाग के मुख्य विशेषज्ञ,

डोडिएव फेरूज जालोलोविक उज़्बेकिस्तान के पर्यटन और संस्कृति मंत्रालय के विभागाध्यक्ष, रूस से व्लादिमीर एव्‍गेनीविक लिचेव आर्थिक विकास मंत्रालय के उप मंत्री (आनलाइन), मक्सिम काज़ीव आर्थिक विकास मंत्रालय,

कजाकिस्‍तान से येर्ज़ान येर्किनबायेव संस्कृति और खेल उप मंत्री, अकमराल ज़मालतोवा अंतराष्ट्रीय सहयोग विभाग, कजाकिस्तान गणराज्य के संस्कृति और खेल मंत्रालय के उप निदेशक, नूरबोल बैजानोव निवेश संवर्धन एवं संवर्धन विभाग के प्रमुख कजाकिस्तान गणराज्य के संस्कृति और खेल मंत्रालय की पर्यटन उद्योग समिति,

ताजिकिस्‍तान से आनलाइन मुमिनजोद कामोलिद्दीन ताजिकिस्तान गणराज्य की सरकार के तहत पर्यटन विकास समिति के अध्यक्ष, उस्मोनाली लतीफी ताजिकिस्तान

गणराज्य की सरकार के तहत पर्यटन विकास समिति के अंतर्राष्ट्रीय सहयोग विभाग के प्रमुख, पाकिस्‍तान से आनलाइन औन चौधरी पर्यटन और खेल पर प्रधान मंत्री के सलाहकार, आफताब उर रहमान राणा प्रबंध निदेशक, पाकिस्तान पर्यटन विकास निगम, एससीओ सचिवालय की ओर से जनेश काईन, डिप्टी डायरेक्टर जनरल सेक्रेटरिएट, उमिद कुरानोव एससीओ सचिवालय के अधिकारी आदि शामिल रहे।

25 प्रतिनिधियों ने लिया हिस्‍सा

आयोजन में व्‍यक्तिगत रूप से भारत के पांच मंत्री, छह देशों के प्रतिनिधि व्‍यक्तिगत रूप से बैठक में शामिल हुए। जबकि तीन देशों के प्रतिनिधि आनलाइन आयोजन में शामिल हुए। कुल बीस लोग व्‍यक्तिगत तौर पर इस बैठक में शामिल हुए तो एससीओ से संबंधित आनलाइन और व्‍यक्तिगत तौर पर कुल 25 लोगों की मौजूदगी रही।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें