पति-पत्‍नी के बीच मटन बनाने को लेकर हुआ विवाद और जान गई पड़ोसी की

SHARE:

Murder Busted

BNP NEWS DESK। Murder in Bhopal भोपाल में पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े ने पड़ोसी की जान ले ली। पूरा मामला मंगलवार के दिन घर पर मटन बनाने को लेकर पति पत्नी के बीच शुरू हुए विवाद से जुड़ा है। पड़ोसी जब शोर सुनकर मामला शांत करवाने पहुंचा तो उसकी हत्या कर दी गई।

दरअसल बिलखिरिया थाना प्रभारी सुनील चतुर्वेदी के मुताबिक छावनी पठार के सागर मोहल्ला निवासी 45 साल का बबलू नाथ निजी काम करता था। उसके घर से थोड़ी ही दूर पर आरोपित पप्पू अहिरवार अपने परिवार के साथ रहता है। वह मजदूरी करता है। मंगलवार रात करीब 11 बजे पप्पू अहिरवार अपने घर में मटन बन रहा था। उसकी पत्नी कुंजीबाई ने उसे मंगलवार को मटन बनाने से रोका तो उसने पत्नी से मारपीट करना शुरू कर दी।

इस पर पड़ोसी बबलू नाथ सके घर पर पहुंच गया और उसे रोका, लेकिन वह नहीं माना और वह उलटा बबलू नाथ से गाली गलौज करते उससे घर के मामले में दखल देने से मना करने लगा। इस पर बबलू अपने घर लौट आया और घर आकर चबूतरे पर बैठ गया। थोड़ी ही देर में पप्पू अहिरवार आया और बबलू से झूमाझटकी करने लगा।

पुलिस ने आरोपित पप्पू के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया

Murder in Bhopal इस दौरान पप्पू अहिरवार ने गुस्से में आकर डंडा उठाया और बबलू नाथ के सिर में दे मारा। इससे वह जमीन पर गिर गया। बाद में आरोपित घर से भाग गया। बबलू को लहूलुहान हालत में देखकर उसके स्वजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्‍टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। बाद में पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मृतक के स्‍वजन के बयान दर्ज कर आरोपित पप्पू के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले पर थाना प्रभारी सुनील चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपी की पत्नी की शिकायत पर बल्लू को गिरफ्तार कर लिया है। वो मजदूरी करता है और मंगलवार के दिन मटन बनाने को लेकर पत्नी पत्नी में झगड़ा हुआ था. मामले की जांच जा रही है, पोस्टमार्टम के बाद शव को उसके परिजनों को सौंप दिया है।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather