Twin Tower: एक बटन दबाते ही 28 अगस्‍त को ताश के पत्तों की तरह बिखर जाएगा इस शहर का टावर

SHARE:

Twin Tower

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क।  Twin Tower को गिराने की प्रक्रिया महीनों पहले शुरू हो गई थी। विदेश की कंपनी तैयार टॉवरों के पिलरों में विस्फोटक करीब-करीब लगा चुकी है। नोएडा में बने 103 मीटर ऊंचे ट्विन टावर 28 अगस्त को नौ से 12 सेकेंड में ध्वस्त हो जाएंगे। देश में ऐसा पहली बार होने जा रहा है। इन ट्विन टावर को दोपहर ढाई बजे बटन दबाकर ध्वस्त कर दिया जाएगा। इनके ध्वस्तीकरण के लिए करीब 9640 छेद में 3700 किलो विस्फोटक का प्रयोग किया जाएगा है। अधिकारियों का दावा है कि सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

सेक्टर-93ए सुपरटेक एमरॉल्ड कोर्ट सोसाइटी परिसर में अवैध रूप से ट्विन टावर बने हुए हैं। एपेक्स टावर 32 व सियान 29 मंजिल का बना है। ऐसे में एक 103 व दूसरा 97 मीटर ऊंचा टावर है। नेशनल बिल्डिंग कोड के नियमों की अनदेखी कर इनको मंजूरी दी गई। नियमों के तहत एक टावर से दूसरे टावर की दूरी कम से कम 16 मीटर होनी चाहिए लेकिन यहां पर सिर्फ 9 मीटर दूरी रखी गई।

इससे पहले खरीदारों को इन टावरों की जगह हरियाली के रूप में पार्क आदि विकसित करने का प्लान बताया गया था। अब 31 अगस्त 2021 को हुए उच्चतम न्यायालय के आदेश पर ट्विन टावर ध्वस्त किए जा रहे हैं। इससे पहले वर्ष 2014 में भी उच्च न्यायालय ने इन टावरों को ध्वस्त करने का आदेश सुनाया था। एडीफाइस एजेंसी के निदेशक उत्कर्ष मेहता ने बताया कि टावर गिराने की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

पहले सभी छेद में विस्फोटक लगाया गया। फ्लोर वाइज वायरिंग की गई और अब शुक्रवार से फाइनल जांच भी शुरू कर दी गई। शनिवार व रविवार को दोपहर 12 बजे तक अलग-अलग राउंड में जांच की जाएगी। रविवार को दोपहर 12 बजे के बाद टावर से कनेक्शन करते हुए वायर 100 मीटर बाहर तक लाई जाएगी और यहीं से बटन दबाया जाएगा।

तीन माह में होगा मलबे का निस्तारण

twin tower ध्वस्तीकरण के बाद उत्पन्न मलबे के निस्तारण के लिए ध्वस्तीकरण एजेंसी ने सीएंडडी वेस्ट मैनेजमेंट प्लान तैयार किया है। कुल पैदा होने वाले अनुमानित 80,000 टन मलबे का सेग्रीगेशन स्थल पर ही किया जाएगा और इस मलबे से स्टील व कंक्रीट को अलग किया जाएगा। करीब 50,000 टन मलबा सुपरटेक ट्विन टावर के दो बेसमेंट में समायोजित करने की तैयारी है।

देश टावर ऊंचाई (मीटर में)

अमेरिका ओसियन टावर 115

अमेरिका जेएल हडसन डिपार्टमेंट 134

यूएई मीना प्लाजा 168

अमेरिका लैंड मार्ट 120

लास वेगास लैंड मार्क होटल 111

चीन जिनहुआ बिल्डिंग 118

चीन यूफेंग बिल्डिंग 108

ब्राजील विल्सन मेंडस 110

साउथ अफ्रीका लिस्बन बैंक बिल्डिंग 108

जर्मनी स्पार्कसी हैगन टावर 101

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather