Bnp News Desk । Salman khan एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान का नया लुक सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया। सलमान को फिल्म इंडस्ट्री में 34 साल पूरे हो गए उन्होंने साल 1988 में फिल्म बीवी हो तो ऐसी से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसे और भी स्पेशल बनाने के लिए सुपरस्टार नई फिल्म का टाइटल और अपना नया लुक सोशल मीडिया पर रिवील किया। सोशल मीडिया पर अब सलमान के इसी लुक के चर्चे हैं।
दरअसल, शुक्रवार को सलमान ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में उनके लंबे घने बाल हवा में लहरा रहे हैं। आंखों पर काला चश्मा चढ़ा हुआ है और सुपरस्टार पूरे स्वैग में नजर आ रहे हैं। वीडियो में सलमान खान अपनी 34 साल की जर्नी का जिक्र कर रहे हैं और साथ ही अपने फैंस को इस सफर में साथ देने के लिए धन्यवाद भी कर रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में सलमान खान ने हैश टैग में लिखा #KisiKaBhaiKisiKiJaan। फैंस ने अंदाजा लगा लिया कि सलमान कि आने वाली फिल्म का यह नया टाइटल है ‘किसी का भाई किसी की जान’।

Salman khan सलमान खान की इस पोस्ट में कही ये क्लियर नहीं किया गया है कि उनकी फिल्म कभी ईद कभी दीवाली का नाम बदल दिया गया है और अब उसे नए टाइटल ‘किसी का भाई किसी की जान’ के साथ रिलीज किया जाएगा। सोशल मीडिया पर अब सलमान खान के नए लुक का लोग मजाक उड़ा रहे रहे हैं। कोई इसे तेरे नाम वाले राधे भैया वाला लुक बता रहा है तो कोई उनकी तुलना बकरी और भालू से कर रहा है।
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। सलमान खान ने इसके साथ अपने फैंस का धन्यवाद देते हुए कहा कि 34 साल की जर्नी के दौरान वह उनके साथ बने रहे हैं और इसके लिए उनकी तारीफ करते हैं। उन्होंने इसके साथ ही अपनी अगली फिल्म टाइटल बताया है ‘किसी का भाई किसी की जान’। हालांकि, सलमान खान ने अपनी पोस्ट में ये क्लियर नहीं किया ये उनकी नई फिल्म का टाइटल है या उनकी अपकमिंग फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ का बदला हुआ नाम है।








