बीएनपी न्यूज डेस्क। Sonali Phogat Murder Case सोनाली फोगाट की मौत के मामले में गोवा पुलिस ने दो और आरोपियों को अरेस्ट किया है। जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उसमें उस रेस्टोरेंट के मालिक को है जिसमें सोनाली ने आखिरी बार डिनर किया था इसके साथ एक ड्रग पैडलर को भी पकड़ा गया है। बता दें कि बीजेपी नेता की मौत के मामले में पुलिस ने अभी तक 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले सोनली के पीए सुधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह को पकड़ कर पुलिस पूछताछ कर रही है।
गोवा पुलिस ने कहा कि सोमवार को गोवा पहुंचने के बाद सोनाली के सुधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह सोनाली को पार्टी करने के बहाने रात में नॉर्थ गोवा के कर्ली रेस्तरां ले गए। इस दौरान दोनों ने सोनाली के ड्रिंक में ड्रग्स मिलाई थी और उसे पीने के लिए सोनाली को मजबूर किया था। रेस्तरां के सीसीटीवी फुटेज में यह दिख रहा है। दोनों ने पूछताछ में इसे कबूल भी किया है।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बताया कि 22 अगस्त को सोनाली फोगट समुद्र तट पर स्थिति कर्ली के रेस्तरां गई थीं। जहां उन्हें ड्रिंक में कुछ नशाली पदार्थ दिया गया था। सोनाली फोगाट की मौत को पहले हार्ट अटैक कहा गया था बाद में उनके परिजनों की शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू हुई। जिसके बाद नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं।
बॉथरूम में मिली ड्रग
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सोनाली फोगाट की हत्या मामले की जांच में लगी पुलिस ने कर्ली क्लब के बाथरुम से ड्रग भी बरामद किया है। बता दें कि सुधीर, सोनाली को तबीयत बिगड़ने के बाद बाथरुम में ले गया था। इस दौरान वो करीब 2 घंटे तक यहीं बैठा था।
चारों से होगी पूछताछ
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अब पुलिस चारों आरोपियों को एक साथ बैठाकर मामले की पूछताछ करेगी और यह जानने की कोशिश करेगी की आखिरी पार्टी में ड्रग कहां से आई और उस ड्रग को किसने मंगवाया था।
वीडियो में लड़खड़ाते दिखी थी सोनाली
Sonali Phogat Murder Case सोनाली फोगाट की मौत से पहले उस क्लब का वीडियो फुटेज सामने आया था। गोवा के होटल से बेसुध हालत में ले जाते दिखा गया था। सोनाली फोगाट इस वीडियो में लड़खड़ाती हुए नजर आ रही थीं। उनका पीए उन्हें सहारा देकर होटल के बाहर ले जा रहा था।
23 अगस्त को हुई थी मौत
टिकटॉक ऐप से शोहरत हासिल करने वाली हरियाणा के हिसार जिले की बीजेपी नेता सोनाली फोगाट 22 अगस्त (सोमवार) को सुधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह के साथ गोवा आईं और अंजुना में एक होटल में ठहरी थीं। तबीयत ठीक न लगने की शिकायत के बाद 23 अगस्त को सुबह उन्हें सेंट एंथनी अस्पताल ले जाया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी।








