BNP NEWS DESK। Death of child वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवरिया में राज मिस्त्री अभय पटेल के दस वर्षीय पुत्र आशु का शव बुधवार दोपहर घर के निकट एक निर्माणाधीन मकान के पीछे पानी से भरे गड्ढे में मिला। वह ट्यूबवेल पर नहाने गया था। न लौटने पर चिंतित स्वजन ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज से लोकेशन देखी और तलाश करते हुए गड्ढे के पास पहुंचे तो शव गड्ढे के अंदर मिला। पुलिस ने बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए भे शिवपुर के बेलवरिया गांव निवासी राजमिस्त्री अभय पटेल के दो पुत्रों में बड़ा 10 वर्षीय आशु घर से सुबह आठ बजे 200 मीटर दूर स्थित ट्यूबवेल पर नहाने गया था।
काफी देर बाद भी वापस नहीं लौटा तो स्वजन को चिंता हुई। परिवार वाले ट्यूबवेल पर गए तो वहां आशु की की चप्पल और बनियान पड़ी थी लेकिन वह आसपास नहीं दिखा। चिंतित परिवार वाले वापस आए और रास्ते में एक मकान में लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी।
इसमें वह जाता हुआ दिखाई दिया। परिवार वाले उसी रास्ते पर निकले और घर के निकट एक निर्माणाधीन मकान तक पहुंचे लेकिन पता नहीं चला। दोपहर दो बजे के करीब एक बार फिर से खोजबीन शुरू की गई। गांव के खेत में बन रहे राजेश पटेल के निर्माणाधीन मकान के पास गए और इसके पीछे बने करीब 10 फीट गहरे और 20 फीट चौड़े पानी से भरे हुए गड्ढे में उतरकर देखा तो आशु मिल गया।
उसे बाहर निकालकर दीनदयाल अस्पताल लेकर गए जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आशु की छोटी बहन पांच वर्षीय पूजा पटेल की एक साल पहले मौत हुई थी। परिवार वालों के अनुसार पूजा की मौत का कारण बीमारी था। परिवार वाले इस दुख से उबर भी नहीं पाए थे और अब बेटे की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।







