वाराणसी में होगा ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का प्रमोशन

SHARE:

Mirzapur The Movie
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

BNP NEWS

Mirzapur The Movie ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है। पटना में फिल्म के प्रमोशन के बाद अब फिल्म की स्टारकास्ट 30 अगस्त को वाराणसी पहुंचने वाली है। कालीन भैया उर्फ पंकज त्रिपाठी, गुड्डू पंडित उर्फ अली फजल और मुन्ना भैया उर्फ दिव्येंदु शर्मा समेत फिल्म की टीम काशी में फैंस के साथ जुड़कर फिल्म को प्रमोट करेगी।

‘मिर्जापुर’ की कहानी और इसके किरदारों से उत्तर प्रदेश का खास कनेक्शन रहा है, ऐसे में वाराणसी में फिल्म का प्रमोशन फैंस के लिए खास होने वाला है। पटना के बाद 30 अगस्त को काशी में टीम की मौजूदगी फिल्म की रिलीज से पहले दर्शकों के बीच उत्साह को और बढ़ाने वाली है।

11 अगस्त को रिलीज हुए फिल्म के मच अवेटेड ट्रेलर में गद्दी की जंग, भौकाल और ‘मिर्जापुर’ की वही दमदार दुनिया देखने को मिली, जिसे लेकर दर्शकों में पहले से जबरदस्त क्रेज है। वहीं, फिल्म के पहले गाने ‘दो नंबरी’ को भी शानदार रिस्पॉन्स मिला है। अब 30 अगस्त को वाराणसी में होने वाले प्रमोशनल इवेंट पर फैंस की नजरें टिकी हैं।

‘मिर्जापुर: द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है और इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। फिल्म को अमेजन MGM स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रस्तुत कर रहे हैं। रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने इसे एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। फिल्म 4 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में हिंदी और तेलुगु में रिलीज होगी।

DESK।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें