हरे कृष्ण हरे राम संकीर्तन सोसाइटी का तीन दि‍नी कृष्ण जन्माष्टमी आयोजन

SHARE:

Krishna Janmashtami 206
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

BNP NEWS DESK Krishna Janmashtami 2026 श्री कृष्ण जन्माष्टमी से सम्बन्धित आयोजनों के सम्बन्ध मे हरे कृष्ण हरे राम संकीर्तन सोसाइटी के तत्वावधान मे आयोजित होने वाली श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां को अंतिम रूप दिया गया। तीन दिनों 03, 04, एवं 5 सितंबर 2026 के इस धार्मिक आयोजन को देशभक्ति से जोड़ कर जन जन मे देश प्रेम जागृत करने का प्रयास किया जायेगा। अत: शोभायात्रा मे भारत माता के स्वरूप के साथ अधिक से अधिक सख्या मे त्रिरंगा झण्डा के साथ भक्त जन रहेंगे।

केएल मेमोरियल स्कूल के छात्र छात्राओं,काशी डमरूदल, शंखनाद दल, बैन्ड बाजा के साथ भक्त जनों की अलग अलग टोलियां रहेगी हरिनाम का गायन करेगी। भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के उपलक्ष में तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसका शुभारम्भ प्रथम चरण दिनांक तीन सितंबर गुरुवार प्रात:काल 7 बजे शोभायात्रा के साथ होगा, यह यात्रा अन्नपूर्णा नगर विद्यापीठ से निकल कर कार्यक्रम स्थल माहेश्वरी भवन महमूरगंज पहुंचेगी। द्वितीय चरण सायंकाल 5 से पुनः प्रारम्भ होगा शेष आयोजन 4 सितंबर शुक्रवार को मुख्यतः श्रीश्री लड्डू गोपाल जी का पंचामृत से महाभिषेक किया जाएगा।

अन्य वैदिक एवं धार्मिक आयोजन होगे, तीसरे दिन दोपहर मे श्रील प्रभुपाद जी का आविर्भाव महोत्सव होगा, एवं सायंकाल पुनः वैदिक धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन होंगे और विशाल भण्डार का आयोजन होगा।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें