BNP NEWS DESK। Sewer-house connection project प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व तथा नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा के मार्गदर्शन में वाराणसी कैण्ट विधानसभा क्षेत्र में सीवर एवं गृह संयोजन की परियोजनाओं का हुआ भूमि पूजन। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे कैण्ट विधायक सौरभ श्रीवास्तव एवं महापौर अशोक कुमार तिवारी ने संयुक्त रूप से भूमिपूजन किया।
Sewer-house connection project इस अवसर पर क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि कैंट विधानसभा में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार हेतु निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। सीवर व्यवस्था के सुदृढ़ होने से हजारों परिवारों को स्वच्छ एवं बेहतर नागरिक सुविधाएं प्राप्त होंगी तथा क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलेगी। विधायक में इन परियोजनाओं का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया।
वार्डवार स्वीकृत परियोजनाएं एवं अवमुक्त धनराशि
1. बागहाड़ा वार्ड
स्वीकृत लागत : ₹19.51 करोड़
सीवर लाइन : 7.50 किमी
गृह संयोजन : 2,338
2. जंगमबाड़ी वार्ड
स्वीकृत लागत : ₹16.96 करोड़
सीवर लाइन : 6.54 किमी
गृह संयोजन : 3,441
3. बंगाली टोला वार्ड
स्वीकृत लागत : ₹22.15 करोड़
सीवर लाइन : 8.50 किमी
गृह संयोजन : 2,551
4. शिवाला वार्ड
स्वीकृत लागत : ₹48.52 करोड़
सीवर लाइन : 28.50 किमी
गृह संयोजन : 3,861
5. नगवां वार्ड
स्वीकृत लागत : ₹59.08 करोड़
सीवर लाइन : 22.50 किमी
गृह संयोजन : 3,557
कुल परियोजना का स्वरूप
कुल स्वीकृत लागत : ₹166.22 करोड़
कुल सीवर लाइन : 73.54 किमी
कुल गृह संयोजन : 15,748
लाभान्वित जनसंख्या : लगभग 1,16,800
इन समस्त परियोजनाओं का कार्य 30 एमएलडी जल निगम (नगरीय), वाराणसी द्वारा कराया जाएगा। विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार के समन्वित प्रयासों से वाराणसी में आधारभूत ढांचे को अभूतपूर्व मजबूती मिल रही है। सीवर नेटवर्क के विस्तार से न केवल स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ होगी, बल्कि गंगा एवं अन्य जल स्रोतों के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। Sewer-house connection project
महापौर अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि नगर के विकास, स्वच्छता और जनसुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नगर निगम एवं जल निगम द्वारा योजनाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को शीघ्र लाभ मिल सके। Sewer-house connection project
₹87.60 करोड़ की अवमुक्त धनराशि एवं ₹166.22 करोड़ की कुल लागत वाली इन महत्वाकांक्षी परियोजनाओं के माध्यम से कैंट विधानसभा के हजारों परिवारों को आधुनिक सीवर व्यवस्था की सुविधा प्राप्त होगी, जो क्षेत्र के विकास के इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सिद्ध होगी।
बंगालीटोला में पार्षद चन्द्रनाथ मुखर्जी, जंगमबाड़ी में पार्षद विजय द्विवेदी, बागहाड़ा में मण्डल अध्यक्ष अनुराग शर्मा, शिवाला में पार्षद राजेश यादव चल्लू और नगवा में पार्षद माधुरी सिंह ने पूजन किया। Sewer-house connection project
इस अवसर पर प्रमुख रूप से मण्डल अध्यक्ष अनुराग शर्मा, पार्षद विजय द्विवेदी, पार्षद चन्द्रनाथ मुखर्जी, पार्षद राजेश यादव, पार्षद रविंद्र सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता व क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित थे। Sewer-house connection project













Discussion about this post