BNP NEWS DESK। Call Center साइबर क्राइम और भेलूपुर पुलिस ने गुरुवार रात महमूरगंज क्षेत्र के रघुनाथ नगर कालोनी स्थित शाही अपार्टमेंट में छापेमारी कर एक काल सेंटर का राजफाश किया। इस कार्रवाई में 11 लड़के और 21 लड़कियों को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने मौके से लैपटाप, मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण बरामद किए।
Call Center अधिकांश गिरफ्तार युवक-युवतियां वाराणसी के निवासी हैं। जब ये घर नहीं पहुंचे, तो अभिभावक बच्चों के कार्यस्थल पर पहुंचे तो उन्हें पुलिस की गिरफ्त में देखकर चिंतित हो गए। पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई की प्रारंभिक जानकारी देने से बचती रही, जिससे उनके प्रति सवाल उठने लगे।
छापेमारी एनकेडी एंड एसोसिएट्स के नाम से चल रहे काल सेंटर पर की गई, जो अपने बोर्ड पर सेबी रजिस्टर्ड होने का दावा कर रहा था। जांच में यह बात सामने आई कि कंपनी का मालिक कोई और है, जबकि यहां उसके बोर्ड को दुरुपयोग कर वसूली की जा रही थी। पकड़े युवक-युवतियां लोगों से बातचीत कर सदस्यता शुल्क को म्यूल एकाउंट में जमा कराते थे। मुख्य कंपनी भी ऐसा ही करती है, लेकिन उसकी लेनदेन सेबी एप्रूव्ड है, जबकि यहां उसके नाम पर लूट किया जा रहा था। Call Center
14 से 80 हजार तक सदस्यता शुल्क
कंपनी की वेबसाइट के अनुसार सदस्यता शुल्क के लिए 14 हजार रुपये प्रति माह से लेकर 80 हजार रुपये प्रति वर्ष तक लिए जाते हैं। लोगों का विश्वास जीतने के लिए उन्हें फर्जी सर्टिफिकेट और दस्तावेज भी दिखाए जाते थे। कालर खुद को मल्टीनेशनल कंपनी का अधिकृत एजेंट बताते थे। Call Center















Discussion about this post