BNP NEWS DESK। Trauma Center वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र के नगवां चौकी अंतर्गत ट्रामा सेंटर परिसर में शनिवार की रात बुलेट की साइलेंसर से तेज आवाजें निकालकर तफरी करने वाले एक व्यक्ति की बाइक को पुलिस ने सीज किया है।
Trauma Center बुलेट के आगे नंबर प्लेट पर यादव लिखा था और वाहन से रंग बिरंगी लाइटें पुलिस दिख रही थी। परिसर तेज रफ़्तार बुलेट चलाने और पटाखे जैसी आवाज से मरीज और उनके स्वजन को भी काफी परेशानी हो रही थी।
पुलिस ने पांच हजार जुर्माना लगाते हुए किया सीज
वाहन चेकिंग और गश्त पर निकले चौकी प्रभारी नगवा नवीन चतुर्वेदी ने युवक को रोककर पूछा तो बताया कि परिचित की बुलेट से घूमने आया हूं।युवक के पास वाहन से संबंधित कोई कागजात भी नहीं मिला। जिसके बाद चौकी प्रभारी ने बुलेट को चौकी पर भिजवाते हुए सीज कर दिया। Trauma Center
पुलिस ने बुलेट की जांच की तो पता चला कि कुमारी देवी के नाम से बुलेट का रजिस्ट्रेशन है। जो कैमूर , भभुआ बिहार की रहने वाली हैं और यहां नरोत्तम नगर कालोनी नगवा में रहती है।
थाना प्रभारी निरीक्षक लंका राजकुमार शर्मा ने बताया कि वाहन के कागजात और ड्राइविंग लाइसेंस नहीं मिलने के कारण पांच हजार का जुर्माना करते हुए वाहन को सीज किया गया है। Trauma Center







