दाढ़ी-मूंछ के गठबंधन से क्लीन शेव-क्लीन हेड को टेंशन

SHARE:

Asaduddin Owaisi

BNP NEWS DESK।   Asaduddin Owaisi  मेरठ में आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने सामाजिक परिवर्तन मोर्चा की पहली रैली में सपा, कांग्रेस और भाजपा पर जमकर प्रहार किए। अखिलेश यादव और योगी आदित्यनाथ का नाम लिए बगैर बोले जब से दाढ़ी और मूंछ (ओवैसी-चंद्रशेखर) में गठबंधन हुआ है, क्लीन शेव और क्लीन हेड वालों को टेंशन हो गई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिसंबर में श्रीरामलला मंदिर अयोध्या जाने की बात कही है।

Asaduddin Owaisi उस पर ओवैसी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि अखिलेश वहां जा रहे हैं, जहां हमारे पूर्वज 400 साल से सजदा करते रहे। उन्होंने पीडीए का मतलब ‘पलट दिया अखिलेश’ बताया। उधर, सभा के दौरान विवाद होने पर कुर्सियां भी चलीं। लोगों ने एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकी। इससे कुछ देर के लिए सभा में अफरा-तफरी रही।

 

शनिवार रात नौचंदी मैदान में हुई रैली में ओवैसी के संबोधन में पुलिस एनकाउंटर को लेकर सपा और भाजपा दोनों निशाने पर रहीं। ओवैसी ने कहा कि वर्ष 2017 से 2024 तक 233 लोग एनकाउंटर में मारे गए, इनमें से 70 प्रतिशत मुस्लिम थे। सपा, कांग्रेस के मुस्लिम नेताओं में इतनी भी हिम्मत नहीं है कि एनकाउंटर में मरने वाले मुस्लिम लोगों का नाम मंच से ले सकें।

दंगे को लेकर कांग्रेस पर तीखा प्रहार

सहारनपुर समेत कई जिलों में मस्जिद और मदरसों के ध्वस्तीकरण पर वह भाजपा को घेरते रहे। ओवैसी ने वर्ष 1987 में मेरठ के हाशिमपुरा व मलियाना के दंगे को लेकर कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया। हाशिमपुरा के 42 और मलियाना के 72 मुस्लिमों को कांग्रेस के ही शासन में मारा गया। 2013 के मुजफ्फरनगर दंगे के समय प्रदेश में सपा की सरकार थी। तब 50 हजार मुस्लिम बेघर हो गए, महिलाओं से दरिंदगी हुई, लेकिन सपा का एक भी मुस्लिम विधायक इनको न्याय नहीं दिला सका। अखिलेश यादव सैफई में नाच देखते रहे। इन घटनाओं को मुस्लिम कभी भूल नहीं सकते हैं। Asaduddin Owaisi

बाबा ने यह तो मान लिया कयामत आएगी

कयामत तक कोई मुस्लिम मुख्यमंत्री नहीं बन सकेगा वाले मुख्यमंत्री योगी के बयान पर उन्होंने कहा कि चलो, बाबा ने यह तो मान लिया कयामत आएगी। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेत्याहू, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से गले मिलने वाले से भी पूछ लीजिए कि वह तीनों लोग क्या खाते हैं। हमारी डोर तो अल्लाह के हाथ हैं, लेकिन अखिलेश की डोर भाजपा के हाथ में है।

ओवैसी ने कहा कि हम भाजपा को हराना चाहते हैं, योगी को सीएम बनने से रोकना चाहते हैं। नगीना सांसद चंद्रशेखर ही मोर्चा की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा हैं। Asaduddin Owaisi

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें