समृद्धि कोचिंग व सनशाइन किड्स में बाल द‍िवस पर बच्‍चों का द‍िखा उमंग

SHARE:

Samriddhi Coaching

 BNP NEWS DESK। Samriddhi Coaching  दशाश्‍वमेध, खाल‍िसपुरा स्‍थि‍त समृद्धि कोचिंग सेंटर एवं सनशाइन किड्स जोन में बाल दिवस के अवसर पर खेलकूद का आयोजन किया गया। इसमें सभी बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ बच्चों के भाषण के साथ हुआ। जिसमें बच्चों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन से जुड़ी बाते उपस्थित बच्चों को बताई। हिंदी में भाषण अंकित जायसवाल ने तथा अंग्रेजी में भाषण राघव तिवारी ने दिया।

म‍िला पुरस्‍कार, खिले चेहरे

प्ले ग्रुप के बच्चों ने ट्रॉफी टॉस खेल में भाग लिया जिसमें सार्थक लाहा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । अन्य प्रमुख खेल में रेडी सेट अरेंज, बुक बैलेंसिंग, म्यूजिकल चेयर, डांस एन फ्रिज, बिस्किट ईटिंग चैलेंज , पासिंग बॉल, स्वीट एन ट्रीट, वन मिनट चैलेंज में क्लास एलकेजी से क्लास 8 तक के बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।

खेल में भाग लेने और जीतने वाले बच्चों में अरीबा नूर, ओम डे, सार्थक कसेरा, गरिमा, शिवम, श्रेयानवी, कृति, शिवाय गुप्ता, रुद्र खरवार, कृतार्थ, आहान, निधि , ऋषभ, वेद, देवांशु, मान्या, शिवाय केसरी, रुद्र भारती, श्रीश, शाश्वत तिवारी, शाश्वत श्रीवास्तव, रौनक, शिवांक रहे।,

खेलों का आयोजन शिक्षिका निधि समृद्धि, साक्षी पाण्डेय,आशिका विश्वकर्मा की देख रेख में हुए। कोचिंग संचालिका आराधना चक्रवर्ती ने सभी विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें