BNP NEWS DESK। ODI World Cup 2027 दक्षिण अफ्रीका, जिंबाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होने वाले 2027 वनडे विश्व कप के मुकाबले 12 स्थलों पर खेले जाएंगे। आइसीसी ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। दक्षिण अफ्रीका में आठ स्थलों पर मैच खेले जाएंगे, जबकि जिंबाब्वे के तीन और नामीबिया के एक स्थल पर मैच आयोजित होंगे। 2027 विश्व कप में 14 टीमें हिस्सा लेंगी और कुल 57 मैच खेले जाएंगे।
ODI World Cup 2027 आइसीसी के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका के वांडरर्स स्टेडियम (जोहानिसबर्ग), सेंचुरियन (प्रिटोरिया), न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड (केप टाउन), किंग्समीड क्रिकेट ग्राउंड (डरबन), सेंट जार्ज पार्क (गेक्बरहा), मांगउंग ओवल (ब्लोमफोन्टिन), बोलैंड पार्क (पार्ल) और बुफालो पार्क (कुगोंपो पार्क) में विश्व कप के मुकाबे आयोजित किए जाएंगे। जिंबाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब (हरारे), क्वींस स्पोर्ट्स क्लब (बुलावायो) और नवनिर्मित फाले मोसी ओ टुन्या अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (विक्टोरिया फाल्स) विश्व कप मैचों की मेजबानी करेंगे।
नामीबिया में होने वाले मैच नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड (विंडहोक) में होंगे। आइसीसी चेयरमैन जय शाह ने कहा, अफ्रीका में 24 साल बाद इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की वापसी क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक पल है। हमें भरोसा है कि दक्षिण अफ्रीका, जिंबाब्वे और नामीबिया यादगार टूर्नामेंट आयोजित करेंगे और क्षेत्र की गर्मजोशी, जुनून और विविधता को दुनिया के सामने लाएंगे।














Discussion about this post