शुभेंदु के निजी सहयोगी की हत्या में सीबीआइ की चार्जशीट में दो भाजपाइयों के नाम भी

SHARE:

Chandranath Rath

BNP NEWS DESK। Chandranath Rath बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में सीबीआइ ने 11 आरोपितों के खिलाफ विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल की है। आरोपितों में भाजपा के दो कार्यकर्ता सागर सोनकर और उनके भाई साहिब सोनकर भी शामिल हैं। एजेंसी ने दोनों को हाल ही में गिरफ्तार किया था। सीबीआइ का आरोप है कि उन्होंने उत्तर प्रदेश के शूटरों को सुपारी देकर हत्या की साजिश रची।

Chandranath Rath  जांच एजेंसी के अनुसार, चंद्रनाथ रथ की हत्या की साजिश दिसंबर 2025 से रची जा रही थी, लेकिन विभिन्न कारणों से वारदात की तारीख टलती रही। आरोप है कि सागर सोनकर ने शूटरों को सुपारी और भुगतान की व्यवस्था की। जांच में एक प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक दल के एक पदाधिकारी की भूमिका भी जांच के दायरे में है। सीबीआइ के मुताबिक, सागर सोनकर वर्ष 2020 तक उसी दल के एक विधायक के यहां कार्यरत था, बाद में भाजपा में शामिल हो गया।

छह शूटर और तीन बिचौलिए गिरफ्तार

 

सीबीआइ अब तक छह कथित शूटरों तथा तीन बिचौलियों को गिरफ्तार कर चुकी है। एक आरोपित अभी भी फरार है। चंद्रनाथ रथ की गत छह मई को राज्य के उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह घटना विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के दो दिन बाद हुई थी। राज्य सरकार के अनुरोध पर यह मामला बंगाल पुलिस से लेकर सीबीआइ को सौंपा गया था। Chandranath Rath

 

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather