BNP NEWS DESK। Anjali Tendulkar माना जाता है कि बनारसी साड़ी के बिना शादी-विवाह की रस्में अधूरी हैं। सामान्य परिवार हो या सेलिब्रिटी यह हर किसी पर लागू होती है। कुछ इसी तरह दो दिनी काशी भ्रमण पर आईं मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की पत्नी डा. अंजलि तेंदुलकर ने अपने बेटे अर्जुन के विवाह के लिए साड़ियां खरीदीं। इसमें होने वाली बहू सानिया चंडोक, स्वयं व बेटी के साथ ही नाते-रिश्तेदारों के लिए भी थीं।
साड़ियों को उन्होंने बेटी सारा तेंदुलकर के साथ दो प्रतिष्ठानों में घंटों बैठकर पसंद किया। दोनों का जोर हथकरघा पर बनी परंपरागत साड़ियों पर रहा। बनारसी कारीगरों के हाथों के हुनर से सजी एक से बढ़कर एक साड़ियां देख कर मां-बेटी मुग्ध रहीं।
Anjali Tendulkar सचिन-अंजलि के बेटे अर्जुन की चार माह पूर्व मुंबई के प्रतिष्ठित घई परिवार की बेटी सानिया चंडोक के साथ निजी समारोह में सगाई हुई है। सचिन ने अपने ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन के दौरान एक फैन की ओर से पूछे गए सवाल के जवाब में इस पर मुहर लगाई थी।
अंजलि-सारा ने बाबा श्रीकाशी विश्वनाथ में पूरे विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया
सोमवार को काशी आने के साथ ही अंजलि-सारा ने बाबा श्रीकाशी विश्वनाथ का वरिष्ठ अर्चक पं. श्रीकांत मिश्रा के आचार्यत्व में पूरे विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। मंदिर अन्न क्षेत्र में दोनों ने आम श्रद्धालुओं की तरह जमीन पर बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। सीईओ विश्वभूषण मिश्र व एसडीएम शम्भूशरण के साथ धाम परिसर का भ्रमण किया और इसके विस्तार की कहानी सुनी।
पीलीकोठी स्थित साड़ी प्रतिष्ठान अब्दुल मतीन एंड कंपनी पहुंचीं। हथकरघे पर बनी साड़ियां दिखाने का आग्रह किया। प्रतिष्ठान के डायरेक्टर इमरान मतीन के अनुसार दोनों ने ही बनारसी साड़ियों को बारीकी से देखा और बुनाई की सराहना की। Anjali Tendulkar
काम व कारीगरी की तारीफ की जो मन को भायी उसे खरीद लिया। दूसरे दिन गोलघर स्थित धनवर्षा साड़ीज पहुंचीं अंजलि व सारा ने सामान्य ग्राहक की तरह दुकान में बैठकर कढ़ाईदार, जरीदार और टिशू बनारसी साड़ियां देखीं।
धनवर्षा सिल्क के श्याम कपूर ने बताया कि अंजलि ने शादी के मुख्य आयोजन, मेहंदी और स्वागत समारोह के लिए अलग-अलग थीम से मेल खाने वाली प्रीमियम कलेक्शन की साड़ियों का चयन किया। उन्होंने पारंपरिक पैटर्न में गहरी रुचि दिखाई। अंजलि व सारा की पसंद में शाही रंगों की झलक साफ दिखी। कई साड़ियों के आर्डर बुक कराने के साथ ही साड़ियों की गुणवत्ता, संग्रह व सर्विस के बारे में कमेंट भी लिखे। इस दौरान दुकान में ही दीना की चाट का स्वाद भी लिया। Anjali Tendulkar








