दूल्हे को चाकू मारकर भागे युवक को ड्रोन ने ‘खदेड़ा’

SHARE:

Drone Cameras

BNP NEWS DESK।   Drone Cameras महाराष्ट्र के अमरावती जिले के बडनेरा कस्बे में एक व्यक्ति को उसके शादी के रिसेप्शन मंच पर उसके दोस्त ने चाकू मार दिया। शादी की रिकार्डिंग कर रहे ड्रोन कैमरे ने भागते समय आरोपित का काफी दूरी तक पीछा किया। पुलिस उपायुक्त गणेश शिंदे के अनुसार, यह घटना मंगलवार रात बडनेरा रोड स्थित साहिल लान में हुई। उन्होंने कहा कि ड्रोन कैमरे से मिले फुटेज हमलावर को पकड़ने और उसे सजा दिलाने में मददगार हो सकते हैं।

Drone Cameras  उन्होंने कहा, “सुजल समुद्रे पर उसके दोस्त राघव बख्शी ने पुराने विवाद को लेकर चाकू से हमला बोल दिया और फरार हो गया। इस हमले में सुजल घायल हो गया।” रिकार्डिंग कर रहे ड्रोन से लिए गए फुटेज में वह शादी स्थल से भागता, जबकि एक अन्य शख्स काफी दूरी पर बाइक लेकर उसका इंतजार करता नजर आ रहा है। फुटेज में नजर आ रहा है कि आरोपित बाइक पर बैठने से पहले पीछा कर रहे व्यक्ति को धमकाता है और बाद में बाइक वाले के साथ फरार हो जाता है। शिंदे ने कहा कि आरोपित ने दो दिन पहले भी पीड़ित पर हमला किया था।
अधिकारी ने बताया कि मंगलवार की घटना के बाद समुद्रे के रिश्तेदारों ने कथित तौर पर बख्शी के घर में तोड़फोड़ की। उन्होंने एक दोपहिया वाहन और एक टेलीविजन सेट को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने बताया कि चाकू से हमले के लिए बख्शी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, वहीं पीड़ित के रिश्तेदारों पर भी मामला दर्ज किया गया है

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें