वाराणसी में आवारा कुत्तों के लिए 21 जगह बनेंगे शेल्टर होम

SHARE:

Dog Shelter Home

BNP NEWS DESK।   Dog Shelter Home वाराणसी में आवारा कुत्तों के लिए 21 जगह शेल्टर होम नगर निगम की ओर से बनाया जाएगा। इसके लिए बैठक में रणनीति तय कर ली गई है। आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और रेबीज के मामलों ने शहरवासियों को चिंतित कर दिया। नगर निगम के अनुमान के मुताबिक शहर में कुल 60 हजार आवारा कुत्ते हैं, लेकिन अब तक मात्र 20 हजार यानी 33 प्रतिशत का ही एंटी रेबीज वैक्सीनेशन हो सका है। बाकी 67 प्रतिशत यानी करीब 40 हजार कुत्ते बिना टीके के सड़कों पर घूम रहे हैं, जो रेबीज जैसे घातक रोग के प्रसार को आमंत्रित कर रहा है।
Dog Shelter Home नगर निगम ने उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर शहर के विभिन्न जगहों का चिह्नांकन का कार्य शुरू कर दिया गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानकों के अनुसार कम से कम 70 प्रतिशत कवरेज जरूरी है, वरना संक्रमण का चक्र टूट नहीं पाता। सुप्रीम कोर्ट के हालिया सख्त निर्देशों के बावजूद नगर निगम की सुस्ती से स्थिति जस की तस बनी हुई थी। सुप्रीम कोर्ट ने स्कूल, अस्पताल, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य सार्वजनिक स्थलों से आवारा कुत्तों को तत्काल हटाने का आदेश भी दिया था। इसके बावजूद काम नहीं हो रहा था। अब कुत्तों का नसबंदी, डीवर्मिंग और वैक्सीनेशन अनिवार्य होगा, उसके बाद इन्हें शेल्टर होम बनने की रूप रेखा तय हो गई है। अब सड़क पर वापस छोड़ना प्रतिबंधित है।

जिले में अभी तक मात्र एक शेल्टर होम से चलाया जा रहा था । काम शेल्टर होम की स्थिति भी दयनीय है। वर्तमान में केवल एक एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर ऐढ़े क्षेत्र में कार्यरत है, जिसकी क्षमता 100 कुत्तों की है। यहां बंध्याकरण और टीकाकरण साथ-साथ होता है। Dog Shelter Home

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather