आईआईटी बीएचयू की प्लेसमेंट ड्राइव में 2.2 करोड़ का सर्वोच्च पैकेज

SHARE:

IIT BHU

BNP NEWS DESK।  IIT BHU आईआईटी बीएचयू ने वर्ष 2024-25 के लिए उत्कृष्ट प्लेसमेंट आंकड़े दर्ज किए हैं, जो चुनौतीपूर्ण वैश्विक रोजगार परिदृश्य के बावजूद उद्योग जगत में संस्थान की मजबूत साख को साबित करते हैं। 12 नवंबर 2025 तक कुल 1416 नियुक्ति आफर प्राप्त हो चुके हैं।

इस वर्ष का सबसे बड़ा पैकेज 2.2 करोड़ प्रतिवर्ष रहा जो एमटेक का सर्वोच्च पैकेज है, जबकि सभी कार्यक्रमों के लिए औसत पैकेज 24.49 लाख प्रति वर्ष था। छात्रों को उनके प्रशिक्षण और उद्योग-आधारित परियोजनाओं के माध्यम से 297 प्री-प्लेसमेंट आफर भी प्राप्त हुए हैं। बीटेक के छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। 952 आफर प्राप्त हुए जबकि प्लेसमेंट दर 92.33 प्रतिशत रही।

IIT BHU बीटेक का सर्वोच्च पैकेज 1.68 करोड़ प्रति वर्ष जबकि औसत पैकेज 23.49 लाख रुपये प्रति वर्ष रहा। छात्रों को 502 इंटर्नशिप अवसर भी प्रदान किए गए, जिससे उन्हें उद्योगों और नवीन तकनीकों के साथ काम करने का अनुभव मिला।

इस वर्ष संस्थान में भर्ती के लिए आने वाली प्रमुख कंपनियों में विश्व की शीर्ष तकनीकी और वित्तीय कंपनियां शामिल थीं, इनमें गूगल, माइक्रोसाफ्ट, अमेजन, सिस्को, उबर, डीईशा, गोल्डमैन सैक्स, एनवीडिया, रिलायंस इंडस्ट्रीज, मास्टरकार्ड, मैकिंजी एंड कंपनी, फ्लिपकार्ट और सैमसंग आदि प्रमुख थीं। निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने बताया कि ये परिणाम हमारे छात्रों की नवाचार क्षमता, विश्लेषणात्मक सोच और नेतृत्व गुणों का प्रमाण हैं।   IIT BHU

विद्यार्थियों ने विश्व की शीर्ष संस्थाओं का विश्वास अर्जित किया है। उपलब्धि शिक्षकों की निष्ठा और उद्योग जगत के साथ संस्थान के सुदृढ़ संबंधों का भी प्रतीक है।   IIT BHU

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें