शेषनाग झील के पास निर्माण पर सियासी घमासान तेज

SHARE:

 BNP NEWS DESK। Sheshnag Lake श्री अमरनाथ यात्रा मार्ग पर शेषनाग झील के आसपास चल रहे निर्माण कार्यों को लेकर सियासी घमासान और तेज हो गया है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के बाद बुधवार को उमर सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री ने भी स्पष्ट किया है कि शेषनाग झील को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया है। बीआरओ केवल पहले से मौजूद पैदल मार्ग पर टाइलें बिछाने का काम कर रहा है।

 

भाजपा, विहिप व शिवसेना डोगरा फ्रंट ने कहा-हिंदुओं की यात्रा में न करें हस्तक्षेप

Sheshnag Lake  बावजूद इसके पीपुल्स डेमोक्रेटकि पार्टी (पीडीपी) सहित कश्मीर केंद्रित राजनीतिक दल व अन्य संगठन मामले को तूल देने में लगे हैं। वहीं, भाजपा, विहिप सहित जम्मू के अन्य दल व संगठनों ने पीडीपी पर पलटवार करते हुए इसे हिंदुओं की यात्रा में अनावश्यक हस्तक्षेप बताया है। इस बीच, सत्ताधारी दल नेशनल कान्फ्रेंस के मुख्य प्रवक्ता तनवीर सादिक ने बताया कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वन एवं पर्यावरण मंत्री को विस्तृत रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं।

बुधवार को अनंतनाग में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जम्मू-कश्मीर के वन एवं पर्यावरण मंत्री अल्ताफ कालू ने स्पष्ट किया कि शेषनाग झील के पास बीआरओ द्वारा किया जा रहा कार्य वर्ष 2023 में हुए समझौता ज्ञापन (एमओयू) के दायरे में है। मंत्री ने कहा कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। अमरनाथ गुफा तक पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 12 फीट चौड़े मार्ग को बनाए रखना आवश्यक है। Sheshnag Lake

 

इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहे वीडियो पर मंत्री ने कहा कि इसे ऊंचाई से शूट किया गया है, जबकि शेषनाग झील नीचे स्थित है। वीडियो में मशीनें दिखाने के लिए इसे इस तरह फिल्माया गया है, जिससे ट्रैक और झील के बीच की दूरी कम दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि उस ट्रैक और शेषनाग झील के बीच लगभग 200 से 300 फीट की दूरी है। इस दौरान मिट्टी का एक भी कण शेषनाग झील में नहीं गया है।

मुद्दे पर आमने-सामने

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को उमर सरकार को घेरते हुए निर्माण कार्यों को मंजूरी देने का फैसला तत्काल वापस लेने की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री से निर्माण संबंधी मंजूरियों का ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की।

नेकां के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक तनवीर सादिक ने कहा कि शेषनाग विवाद के जरिये पीडीपी और भाजपा कथित तौर पर ‘फिक्स्ड मैच’ खेल रहे हैं, ताकि हिंदू-मुस्लिम ध्रुवीकरण कर चुनावी लाभ हासिल किया जा सके। Sheshnag Lake

 

भाजपा प्रवक्ता डा. अभिजीत सिंह जसरोटिया ने कहा कि अमरनाथ यात्रा मार्ग के मुद्दे पर महबूबा मुफ्ती राजनीति बंद करें। जब वह सत्ता में थीं, तब डल झील की बिगड़ती स्थिति और वुलर झील के सिकुड़ते दायरे को लेकर उनकी चिंता कहां थी?

 

विश्व हिंदू परिषद जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख के अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि अमरनाथ यात्रा के संबंध में निर्णय लेने का अधिकार श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के अधिकार क्षेत्र में आता है। उन्होंने दोनों पारंपरिक यात्रा मार्गों तथा उनसे जुड़े संपूर्ण पर्वतीय क्षेत्र को श्राइन बोर्ड को सौंपने की मांग की।
-शिवसेना डोगरा फ्रंट ने शेषनाग झील के निकट चल रहे ट्रैक सुधार कार्य पर हो रही राजनीतिक बयानबाजी पर आपत्ति जताई और विरोध प्रदर्शन किया। Sheshnag Lake

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें