गंगा के घाटों पर पकड़े गए साधु नहीं सुना पाए मंत्र-भजन

SHARE:

Varanasi Ghat

BNP NEWS DESK। Varanasi Ghat वाराणसी भिखारी मुक्त काशी अभियान के तहत नगर निगम और अपना घर आश्रम मदरवां सामनेघाट की टीम ने शनिवार को पुलिस के साथ मिलकर गंगा घाट समेत सभी प्रमुख मंदिरों के पास अभियान चलाया। इस दौरान भिक्षावृत्ति करते 23 लोग पकड़े गए। इनमें चार मुसलमान थे जो साधु का वेश धारण कर भिक्षावृत्ति करते थे। ये सभी हमीरपुर, हरिद्वार, नेवादा और प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं।

 

 

Varanasi Ghat मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के निर्देश पर लंका पुलिस सभी लोगों के आधार कार्ड व अन्य दस्तावेजों का सत्यापन करा रही है। यह भी जांच की जा रही है कि ये लोग कब से घाटों पर भिक्षावृत्ति कर रहे थे और किसी संगठित गिरोह से तो जुड़े नहीं हैं। सत्यापन के बाद नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

23 लोगों को भिक्षावृत्ति करते पकड़ा गया

अपना घर आश्रम मदरवां सामनेघाट के संरक्षक डा. कुमार निरंजन ने बताया कि भिखारी मुक्त काशी अभियान के तहत समय समय पर अभियान चलाया जाता है। शनिवार को नगर निगम और पुलिस के साथ मिलकर कालभैरव मंदिर, श्रीकाशी विश्वनाथ धाम, संकट मोचन मंदिर, दुर्गाकुंड मंदिर के साथ दशाश्वमेध समेत अलग-अलग गंगा घाटों पर जांच की गई। इसमें 23 लोगों को भिक्षावृत्ति करते पकड़ा गया। उनसे पूछताछ और काउंसलिंग की गई तो पता चला कि किसी को भी कोई मंत्र और भजन तक नहीं आता।

नाम-पता पूछने और आधार कार्ड चेक करने पर जानकारी हुई

ये सभी घाट पर पर्यटकों को परेशान करते हैं और खुलेआम गांजा का सेवन करते हैं। नाम-पता पूछने और आधार कार्ड चेक करने पर जानकारी हुई कि उनमें चार हमीरपुर का मुख्तार, हरिद्वार का अशरफ अली, नेवादा का हफीजुल्लाह और प्रतापगढ़ का इमरान मुस्लिम हैं। ये भी यहां आकर साधु का वेश धारण कर भीख मांगते हैं।

इसके अलावा रुद्राक्ष की माला या पूजा के सामान भी बेचने के बहाने घाटों पर घूमते हैं। डा. निरंजन ने बताया कि वर्तमान में अपना घर आश्रम में 700 से ज्यादा लोग हैं। एसीपी भेलूपुर गौरव सिंह ने बताया कि पूछताछ की जा रही है। आगे नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। । Varanasi Ghat

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather