10 रुपये की खैनी ने लगवा दिया 18 लाख रुपये का चूना

SHARE:

Customs Department

BNP NEWS DESK। Customs Department करीब 10 रुपये का खैनी-चूना आजमगढ़ के एक युवक को इतना महंगा पड़ा कि उसे अपनी आजादी वापस पाने के लिए करीब 18 लाख रुपये गंवाने पड़ गए। सौरभ राय के लिए बहरीन की यात्रा किसी बुरे सपने से कम साबित नहीं हुई। बीते 29 अक्टूबर को जब सौरभ बहरीन एयरपोर्ट पर उतरे, तो सामान्य जांच के दौरान कस्टम विभाग के अधिकारियों को उनके सामान से चुनौटी (खैनी-चूना रखने वाली डिब्बी) बरामद हुई। खाड़ी देशों के सख्त नियमों के तहत इसे प्रतिबंधित मानते हुए कस्टम अधिकारियों ने तुरंत सौरभ का बैग और मोबाइल फोन जब्त कर लिया और उन्हें हिरासत में लेकर बहरीन पुलिस के हवाले कर दिया।

 

16 डिग्री तापमान वाले एक बेहद ठंडे कमरे में रखा गया

Customs Department पुलिस हिरासत के दौरान सौरभ को बेहद कठिन दौर से गुजरना पड़ा, जहां तस्करी के शक में उनसे लगातार कड़ी पूछताछ की गई। सौरभ का आरोप है कि उन्हें 16 डिग्री तापमान वाले एक बेहद ठंडे कमरे में रखा गया, जहां ठिठुरन से बचने के लिए सिर्फ एक पतली चादर दी गई थी। इस मुसीबत की खबर जब घर पहुंची, तो बड़े भाई ऋषभ राय और परिजनों के होश उड़ गए।

18 नवंबर को वहां की अदालत से सौरभ को रिहाई मिल सकी

परिवार ने एसएसपी के माध्यम से गृह विभाग से संपर्क साधने के साथ-साथ बहरीन में मौजूद परिचितों की मदद से वहां एक वकील की व्यवस्था की। कानूनी प्रक्रिया के दौरान सामने आया कि इस मामले में जुर्माना न भरने पर 10 से 15 साल तक की कड़ी कैद हो सकती है।

आखिरकार, लंबी जद्दोजहद के बाद वकील की फीस और जुर्माने के तौर पर 7,200 बहरीनी दीनार (भारतीय मुद्रा में लगभग 18 लाख रुपये) जमा करने पर 18 नवंबर को वहां की अदालत से सौरभ को रिहाई मिल सकी। हालांकि, बहरीन प्रशासन ने उन पर भविष्य में वहां आने का प्रतिबंध भी लगा दिया है।

रिहाई के बाद सऊदी अरब, चेन्नई और दिल्ली के रास्ते शनिवार को जब सौरभ अपने पैतृक गांव पहुंचे, तो परिवार ने राहत की सांस ली। हिरासत की यातनाओं के कारण उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई है और फिलहाल उनका उपचार चल रहा है। Customs Department

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather