BNP NEWS DESK। Dhirendra Shastri भगवान श्रीकृष्ण को टेढ़ा-मेढ़ा बताने के बाद विवादों में आए बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शनिवार को वृंदावन पहुंचे। उन्होंने अपने विरोधियों को मंच से ललकारा। कहा हम अपने प्यारे टेढ़े-मेढ़े ठाकुर की नगरी में आ गए हैं।
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में देहरी पूजन कर किए दर्शन
Dhirendra Shastri हम सभी ब्रजवासियों के चरणों में नाक रगड़कर दंडवत प्रणाम करते हैं। हम उन लोगों को देखना चाहते हैं जो कुछ लोग कुछ दिनों के लिए इंटरनेट मीडिया में कृष्ण भक्त बन गए थे, वे कब आएंगे? हम तो आ गए।
बाबा बागेश्वर के पुतला फूंक लिए हो, कालिया की पोस्ट डाल ली हो, अब बांके बिहारीजी आ जाओ, थोड़ा काम मैदान में कर लो। थोड़ा मथुरा चलो, औरंगजेब वाला जो कलंक लगा है उसके लिए एक पोस्ट लिख दो। Dhirendra Shastri
शनिवार को आयोजित महावीर मानसिंहका के 100वें वर्ष में प्रवेशोत्सव पर आयोजित समारोह में वह शाम सवा चार बजे भाग लेने पहुंचे थे। आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा हम हम ठाकुरजी के दर्शन करने आए हैं। हमारी भाषा में त्रुटि हो सकती है, हमारे भाव में त्रुटि नहीं हो सकती। हमारा विरोध इसलिए हुआ कि हम हिंदू एकता की बात करते हैं।
हमारा संकल्प सीधा है यदि हिंदू ही नहीं बचेगा, हिंदुस्तान कैसे बचेगा? अभी तो गालियां खाई हैं, गोलियां भी खानी पड़ें तब भी हिंदू एकता का काम नहीं छोड़ेंगे। हम बहुत जल्दी ब्रजवासी होने वाले हैं। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा हमारे लिए राम और कृष्ण बराबर हैं। इसीलिए तो हमने अपने नाम में कृष्ण लगा रखा है। Dhirendra Shastri







